{"_id":"64521c3ab864b8be760e71e7","slug":"investigation-of-six-tractors-filled-with-bricks-in-dadri-cm-flying-caught-gst-evasion-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: ईंटों से भरे छह ट्रैक्टरों की जांच, सीएम फ्लाइंग ने पकड़ी जीएसटी चोरी, एक लाख 58 हजार का लगाया जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: ईंटों से भरे छह ट्रैक्टरों की जांच, सीएम फ्लाइंग ने पकड़ी जीएसटी चोरी, एक लाख 58 हजार का लगाया जुर्माना
Wed, 03 May 2023 02:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 03 May 2023 02:02 PM IST
सार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि चरखी दादरी जिले के ईंट-भट्ठा संचालक जीएसटी की चोरी कर बिना बिल के ईंटें ट्रैक्टरों में लोड करके भेजते हैं। इस आधार पर मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता कार्रवाई के लिए दादरी पहुंचा।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने चरखी दादरी जिले में ईंटों से छह ट्रैक्टरों की जांच कर जीएसटी चोरी पकड़ी है। इसके अलावा कॉमर्शियल काम में प्रयोग करने पर आरटीए टीम ने ट्रैक्टरों के चालान भी किए हैं। सभी छह ट्रैक्टर चालकों पर कुल 1,58,500 रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि चरखी दादरी जिले के ईंट-भट्ठा संचालक जीएसटी की चोरी कर बिना बिल के ईंटें ट्रैक्टरों में लोड करके भेजते हैं। इस आधार पर मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता कार्रवाई के लिए दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर ईकाई समेत आरटीए विभाग से निरीक्षक प्रेम सिंह व जीएसटी से एईटीओ राजेश धमीजा को साथ लेकर ईंटों से भरे ट्रैक्टरों की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई
कार्रवाई देर शाम तक जारी रही और जुर्माना प्रक्रिया पूरी कराने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता वापस लौटा। सबसे पहले टीम ने दादरी-रोहतक मार्ग पर कमोद के समीप ईंटों से भरे चार ट्रैक्टर रुकवाए। कोई भी चालक ट्रैक्टरों में लोड ईंटों का बिल टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया। जीएसटी और आरटीए अधिकारियों ने इसके बाद इन ट्रैक्टरों पर जुर्माना की कार्रवाई की। इसके बाद टीम ने झोझूकलां थाना क्षेत्र के गांव घसोला के समीप ईंटों से भरे दो ट्रैक्टर रुकवाए। इनके चालक भी बिल पेश नहीं कर पाए। इन ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
यूं लगाया गया 1.58 लाख का जुर्माना
बिना बिल के माल ले जाने पर जीएसटी टीम ने ट्रैक्टर पकड़े गए छह ट्रैक्टरों पर 87500 रुपये जुर्माना लगाया। इसके बाद आरटीए टीम ने इन पर कार्रवाई करते हुए 71 हजार रुपये जुर्माना किया। इस प्रकार सभी छह ट्रैक्टरों पर 1,58,500 रुपये जुर्माना ठोक गया।
जांच अधिकारी के अनुसार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में ये कार्रवाई की गई है। कोई भी ट्रैक्टर चालक बिल पेश नहीं कर पाया और इसके चलते नियमानुसार जुर्माना की कार्रवाई अमल में लाई गई। -राजेश धमीजा, एईटीओ।