फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Illegal yard was running under cover of Chicken Corner in Dadri, Chief Minister flying squad busted

दादरी: चिकन कॉर्नर की आड़ में चल रहा था अवैध अहाता, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने किया भंड़ाफोड़

Fri, 06 Oct 2023 12:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Oct 2023 12:09 PM IST
सार

दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि भागेश्वरी के समीप अवैध अहाता चल रहा है। इसके आधार पर वीरवार शाम चिकन कॉर्नर पर छापामारी की गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ गुप्तचर विभाग, आबकारी एवं काराधान निरीक्षक अमरजीत के साथ भागेश्वरी स्थित सोम चिकन कॉर्नर पर दबिश देने पहुंचे।

विज्ञापन
Illegal yard was running under cover of Chicken Corner in Dadri, Chief Minister flying squad busted
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के बौंदकलां खंड के भागेश्वरी गांव में चिकन कॉर्नर की आड़ में चल रहे अहाता (शराब पिलाने की जगह) का मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने भंड़ाफोड़ किया है। आबकारी एवं काराधान विभाग के निरीक्षण की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अचीना निवासी चिकन कॉर्नर संचालक सोमबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि भागेश्वरी के समीप अवैध अहाता चल रहा है। इसके आधार पर वीरवार शाम चिकन कॉर्नर पर छापामारी की गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ गुप्तचर विभाग, आबकारी एवं काराधान निरीक्षक अमरजीत के साथ भागेश्वरी स्थित सोम चिकन कॉर्नर पर दबिश देने पहुंचे। वहां मौजूद एक शख्स ने अपना नाम सोमबीर बताया और खुद को चिकन कॉर्नर का मालिक बताया। छापामारी के दौरान सोमबीर वहां शराब पिलाता पाया गया। टीम ने जब परमिट मांगा तो वो दिखाने में असमर्थ रहा। मौके से शराब की खाली और भरी बोतल समेत बियर बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed