{"_id":"66d6f1f239cb7c22290b840e","slug":"haryana-ninth-accused-of-sabir-murder-case-also-arrested-taken-on-one-day-remand-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: साबिर हत्याकांड का नौवां आरोपी भी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: साबिर हत्याकांड का नौवां आरोपी भी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया
Tue, 03 Sep 2024 04:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:54 PM IST
सार
डालावास निवासी आरोपी को पुलिस ने कोर्ट से पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। 27 सितंबर को पश्चिम बंगाल निवासी श्रमिक की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में पश्चिम बंगाल निवासी साबिर मलिक हत्याकांड में बाढड़ा थाना पुलिस ने 9वें आरोपी को भी काबू कर लिया है। आरोपी इंद्रवेश उर्फ टिंकू डालावास गांव का रहने वाला है और उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि 27 अगस्त को हंसावास खुर्द में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों की झुग्गियों में हंगामा हुआ था। वहां पहुंचे युवाओं का आरोप था कि प्रवासी परिवार संरक्षित पशु के प्रतिबंधित मांस का सेवन करते हैं। इस आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों पक्षों को थाने ले गई थी।
विज्ञापन
उसके कुछ देर बाद कुछ युवकों ने साबिर मलिक को कबाड़ बेचने के बहाने बुलाया और उसकी डंडों से पिटाई की। कुछ घंटे बाद ही साबिर मलिक का शव भांडवा गांव के पास से बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से पांच को रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नौवें आरोपी को डालावास से गिरफ्तार किया और उसकी पहचान इंद्रवेश उर्फ टिंकू के रूप में हुई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।