{"_id":"67f516fca0318418b60c53c7","slug":"fake-vigilance-officer-arrested-in-charkhi-dadri-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली विजिलेंस ऑफिसर अरेस्ट: कार पर नीली बत्ती... खुद को बताया विजिलेंस अधिकारी, डॉक्टर से ऐंठे 99 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकली विजिलेंस ऑफिसर अरेस्ट: कार पर नीली बत्ती... खुद को बताया विजिलेंस अधिकारी, डॉक्टर से ऐंठे 99 हजार
Tue, 08 Apr 2025 06:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:00 PM IST
सार
गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर और खुद को विजिलेंस अधिकारी बताने वाले एक शख्स को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नकली अधिकारी बनकर एक चिकित्सक से 99 हजार रुपये ऐंठे थे।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में नकली विजिलेंस अधिकारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विजिलेंस अधिकारी बनकर चिकित्सक से 99 हजार रुपये ऐंठने वाले आरोपी को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन भिवानी जिले के गांव जताई का रहने वाला है। उससे 14,100 रुपये बरामद हुए हैं जबकि घर पर रखे 84900 रुपये बरामद करने के लिए पुलिस ने उसे कोर्ट से रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि निमली निवासी नानूराम ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि वो निमली गांव में प्राइवेट क्लीनिक पर डॉक्टर है। 18 फरवरी 2025 को दोपहर करीब दो बजे क्लीनिक पर नीली बत्ती लगी गाड़ी आकर रुकी। उसमें एक व्यक्ति उतरकर उसके पास आया और खुद को कभी विजिलेंस से तो कभी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता में तैनात अधिकारी बताया।
विज्ञापन
नानूराम ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसे 6 माह की सजा कराने की धमकी दी और बचने के लिए एक लाख रुपये मांगे। इसके बाद उसने डरा धमकाकर उसे गाड़ी में बैठा लिया और दादरी सेंट्रल बैंक ले गया। नानूराम ने घबराकर उसे 99000 रुपये दे दिए और इसके बाद उक्त व्यक्ति उसे छोड़कर फरार हो गया। 11 फरवरी को उक्त शख्स ने नानूराम को कॉल कर किसी के सामने इस बात का जिक्र न करने की बात कही। वहीं, नानूराम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि 7 अप्रैल को शहर थाने में तैनात एएसआई संदीप ने भिवानी के जताई गांव निवासी आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भिवानी के कीर्ति नगर से बरामद कर ली। वहीं, आरोपी ने कुछ रकम पुलिस को बरामद करवाई और बाकी 84900 रुपये घर में छिपाकर रखने की बात कबूल की। आरोपी से दो मोबाइल फोन और एक मेडिकल सर्टिफिकेट बरामद हुआ।