फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ex-serviceman punched ESI in the head in Charkhi Dadri

चरखी दादरी: गाड़ी हटाने पर लेकर हुआ विवाद, पूर्व सैनिक ने ईएसआई के सिर में मारा मुक्का

Tue, 14 Mar 2023 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 11:32 PM IST
सार

राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी के समीप हुए विवाद में घायल ईएसआई को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हिसार के मसुदपुर निवासी पूर्व सैनिक पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Ex-serviceman punched ESI in the head in Charkhi Dadri
गाड़ी चालक की तरफ बढ़ता ईएसआई सुखविंद्र सिंह। वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में आयोजित राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी के दौरान गाड़ी हटवाने को लेकर हिसार के मसुदपुर निवासी एक पूर्व सैनिक और पुलिस विभाग में तैनात ईएसआई के बीच हाथापाई हो गई। ईएसआई सुखविंद्र सिंह मारपीट में घायल हो गया और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पूर्व सैनिक शमशेर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, उसके परिचित इस मामले में मंगलवार को पुलिस से मिले।

विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को ईएसआई सुखविंद्र सिंह राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी के चलते कनीना नाके पर तैनात था। उसी दौरान मसुदपुर निवासी शमशेर ने अपनी गाड़ी बीच में खड़ी कर दी। ईएसआई सुखविंद्र ने उसे समझाना चाहा, लेकिन आरोपी नहीं माना।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि तैश में आकर शमशेर नामक शख्स ने ईएसआई के सिर में मुक्का मार दिया। इस हमले में ईएसआई को चोट लगी और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि अब उसकी हालत में सुधार है और सिटी थाने में इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शमशेर हमले के बाद भागकर किसी रोडवेज बस में छिप गया और मौके से फरार हो गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में पीछे दौड़ता नजर आया ईएसआई
इस मामले के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो में ईएसआई आरोपी के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है और यह वीडियो 56 सैकेंड का है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो भी सामने आया है जिसमें ईएसआई सुखविंद्र उक्त शख्स को उसकी गाड़ी जब्त करने की बात कह रहा है। यह वीडियो 25 सैकेंड का है।


पूर्व सैनिक के परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
मंगलवार को आरोपी के परिचित सिटी थाने पहुंचे। इनमें एक रिटायर्ड कर्नल और एक युवक शामिल है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी ने ही पूर्व सैनिक से मारपीट की और पुलिस ने केस भी शमशेर पर ही बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed