फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Elderly person died due to swallowing poison in court premises in Dadri, police took body of deceased

Dadri: कोर्ट परिसर में बुजुर्ग की जहर निगलने से मौत, मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में लिया

Sat, 10 Jun 2023 11:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Jun 2023 11:49 AM IST
सार

दादरी के हीरा चौक निवासी बनवारी लाल शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोर्ट परिसर पहुंचा और वहां उसने जहर निगल लिया। इसके प्रभाव से वो अचेत हो गया और उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई।

विज्ञापन
Elderly person died due to swallowing poison in court premises in Dadri, police took body of deceased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी कोर्ट परिसर में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद ही बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक हीरा चौक क्षेत्र का रहने वाला था और उसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार हीरा चौक निवासी बनवारी लाल शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोर्ट परिसर पहुंचा और वहां उसने जहर निगल लिया। इसके प्रभाव से वो अचेत हो गया और उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। सिटी थाना कार्यवाहक प्रभारी एसआई राजकुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए है। शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed