{"_id":"643e24224dac2c5b400b0de5","slug":"drunken-youth-quarreled-in-dadri-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: शराब के नशे में किया झगड़ा, पुलिस वाहन को देख ठेके में घुसे तीन युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: शराब के नशे में किया झगड़ा, पुलिस वाहन को देख ठेके में घुसे तीन युवक
Tue, 18 Apr 2023 10:31 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:31 AM IST
सार
दादरी पुलिस हेड कांस्टेबल रवि कुमार के नेतृत्व में सिटी थाना पुलिस रोहतक रोड पर गश्त कर रही थी। टीम जब रावलधी चौक पर पहुंची तो तीन युवक सड़क पर झगड़ा करते नजर आए। उक्त युवकों की पुलिस वाहन पर नजर पड़ी तो वो भागकर शराब ठेका में घुस गए।
विज्ञापन
demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरखी दादारी के रावलधी चौक पर शराब के नशे में सड़क पर झगड़ा करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया और सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गय। तीनों आरोपी रावलधी के रहने वाले है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल रवि कुमार के नेतृत्व में सिटी थाना पुलिस रोहतक रोड पर गश्त कर रही थी। टीम जब रावलधी चौक पर पहुंची तो तीन युवक सड़क पर झगड़ा करते नजर आए। उक्त युवकों की पुलिस वाहन पर नजर पड़ी तो वो भागकर शराब ठेका में घुस गए। इसके बाद पुलिस टीम भी शराब ठेका के अंदर पहुंची और तीन युवकों को काबू कर लिया। इस दौरान उक्त युवकों के शराब का सेवन करने की बात भी सामने आई। आरोपियों की पहचान रावलधी निवासी चांद, आकेश और राहुल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें काबू करके सिटी थाने ले आई।
विज्ञापन