{"_id":"641e919aca6d9840670b7915","slug":"dadri-one-lakh-20-lakh-cash-and-jewelry-stolen-from-house-in-broad-daylight-police-registered-case-against-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: दिनदहाड़े मकान से एक लाख 20 लाख की नकदी और गहने चोरी, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: दिनदहाड़े मकान से एक लाख 20 लाख की नकदी और गहने चोरी, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मामला
Sat, 25 Mar 2023 11:45 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:45 AM IST
सार
दादरी पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि उसने अपने मकान में परचून की दुकान कर रखी है। गत 24 मार्च को शाम साढ़े चार से पांच के बीच किसी अज्ञात चोर ने उसके घर से 1.30 लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
चरखी दादरी के काठमंडी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के घर से दिनदहाड़े चोर गहने और नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम ही इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, शनिवार सुबह एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
काठमंडी में शुक्रवार शाम चोरों ने एक घर में की वारदात
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि उसने अपने मकान में परचून की दुकान कर रखी है। गत 24 मार्च को शाम साढ़े चार से पांच के बीच किसी अज्ञात चोर ने उसके घर से 1.30 लाख रुपये चोरी कर लिए। उसने बताया कि करीब 15 हजार रुपये की दो जोड़ी पाजेब और एक जोड़ी कान की बाली भी घर से चोरी की गई। मामले का पता चलते ही उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
वहां दिनेश ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।