फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime graph increased in Dadri, dispute between two parties due to enmity

दादरी में अपराध का ग्राफ बढ़ा: रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, दोनों तरफ से 12 लोग घायल, 25 पर केस दर्ज

Sat, 06 May 2023 11:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 May 2023 11:26 AM IST
सार

दादरी पुलिस को दिए बयान में एक पक्ष से घायल प्रदीप ने बताया कि उनकी दूसरे पक्ष के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। दस मई को उसके भाई की शादी है। पांच मई को वह अपने परिजनों साथ घर के सामने बैठकर शादी की चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष से बलजीत अपने व अन्य सदस्य उनके पास आए और गाली देने लगे।

विज्ञापन
Crime graph increased in Dadri, dispute between two parties due to enmity
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी के गांव मालकोष में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद छिड़ गया। इसमें दोनों ओर से 12 लोग घायल हो गए। बौंदकलां थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर 25 लोगों पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मालकोष निवासी दोनों पक्ष के बयान पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस को दिए बयान में एक पक्ष से घायल प्रदीप ने बताया कि उनकी दूसरे पक्ष के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। दस मई को उसके भाई की शादी है। पांच मई को वह अपने परिजनों साथ घर के सामने बैठकर शादी की चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष से बलजीत अपने व अन्य सदस्य उनके पास आए और गाली देने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो उन्होंने उन पर फरसा, तलवार व डंडो से हमला कर दिया। हमले में उनके पक्ष से छह लोग घयल हो गए जिन्हें उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसके बयान पुलिस ने दूसरे पक्ष के दस लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


परिजनों बचाव करने की कोशिश की
वहीं, दूसरे पक्ष से घायल बलजीत ने बताया पांच मई सुबह साढ़े आठ बजे वह अपने भाई के साथ प्लॉट में सफेदा की लकड़ी उतार रहा था। उसका आरोप है कि उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग उनके घर घुस आए आए उनक पर डंडो से हमला कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर उनके परिजनों बचाव करने की कोशिश की तो
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी उन्हें मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। हमले में उनके पक्ष से भी छह लोग घायल हुए और पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों पर 15 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

शराब के नशे में छत से गिरा श्रमिक, मौत

चरखी दादरी के कस्बा झोझूकलां में शुक्रवार रात राजस्थान निवासी एक श्रमिक की छत से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रमिक शराब का सेवन किए हुए था। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

झोझूकलां में हुए हादसे में दम तोड़ने वाले श्रमिक का पुलिस ने सिविल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जयनारायण (25) बीकानेर (राजस्थान) के नूनकर्णसर गांव का रहने वाला था और पेशे से श्रमिक था। झोझू कलां में वो कई दिनों से किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार रात को वह शराब के नशे में था और संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया। घटना का पता चलते ही उसे चरखी दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed