{"_id":"62b55859e87e2c2bc762df18","slug":"cia-arrest-three-car-smugglers-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: सीआईए ने पकड़ा गांजा और चरस, कालुवाला नहर पुल के पास से दबोचे गए कार सवार तीन तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri: सीआईए ने पकड़ा गांजा और चरस, कालुवाला नहर पुल के पास से दबोचे गए कार सवार तीन तस्कर
Fri, 24 Jun 2022 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:53 AM IST
सार
सीआईए ने गुरुवार देर शाम नाकाबंदी कर संदेह के आधार पर एक इयोन को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उससे गांजा और चरस बरामद हुआ।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में कालुवाला नहर पुल के पास से सीआईए ने कार सवार तीन तस्करों को काबू किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और उनसे चार किलो 300 ग्राम गांजा और 450 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ बाढड़ा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम सीआईए टीम अपराध की रोकथाम के लिए हड़ौदी बस अड्डे पर तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नांधा निवासी सुनील, बिसलवास निवासी विकास और नौसवा निवासी योगेश इयोन में सवार होकर कुछ देर पर कालुवास नमक फैक्टरी के पास स्थित नहर पुल से गुजरेंगे। तीनों मादक पदार्थ लिए हुए हैं। इस आधार पर सीआईए ने देर शाम नाकाबंदी कर संदेह के आधार पर एक इयोन को रुकवाकर तलाशी ली तो उससे गांजा और चरस बरामद हुआ। सीआईए ने कार सवार तीनों आरोपियों को काबू कर लिया और उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन