फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: compensation records distributed 15 years ago in seven villages stolen from Revenue Department

चरखी दादरी: राजस्व विभाग के कार्यालय से गायब हुआ 15 साल पहले बंटे मुआवजे का रिकॉर्ड, आरटीआई से जानकारी मांगने पर खुलासा

Wed, 11 May 2022 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 May 2022 10:24 AM IST
सार

तहसील कार्यालय के ऑफिस कानूनगो रिकार्ड रूम में वर्ष 2007 में ओलावृष्टि के बांटे गए मुआवजा का रिकॉर्ड रखा था, जिसकी एफआर और मास्टर कॉपी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: compensation records distributed 15 years ago in seven villages stolen from Revenue Department
चोरी

विस्तार

राजस्व विभाग के कार्यालय से सात गांवों में 15 साल पहले बंटे मुआवजा का रिकॉर्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है। रिकॉर्ड चोरी का खुलासा एक व्यक्ति द्वारा आरटीआई में मुआवजा वितरण संबंधी रिकॉर्ड मांगने पर हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि तहसील कार्यालय के ऑफिस कानूनगो रिकॉर्ड रूम में वर्ष 2007 में बांटे गए ओलावृष्टि के मुआवजा का रिकॉर्ड रखा था, जिसकी एफीआर और मास्टर कॉपी नहीं मिली है। ये जरूरी दस्तावेज चोरी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह मामला तब संज्ञान में जब एक व्यक्ति ने आरटीआई के तहत सूचना मांगी। इसके चलते उक्त व्यक्ति ने सूचना आयुक्त चंडीगढ़ को अपील भेजी। इस पर संज्ञान लेते हुए सूचना आयुक्त ने कार्यालय में रिकॉर्ड की तलाश करने के आदेश दिए थे, लेकिन रिकॉर्ड वहां नहीं मिला।

विज्ञापन

 

इन गांवों का रिकॉर्ड है गायब
जिन सात गांवों के मुआवजा वितरण का रिकॉर्ड कार्यालय से गायब है उनमें गांव फतेहगढ़, मिसरी, साहुवास, चरखी, पैंतावास कलां, अखत्यापुरा व मानकावास शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

आरटीआई का जवाब देते समय इस मामले का पता चला था और हमने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। उच्च अधिकारियों को भी इससे हम अवगत करवा चुके हैं। -कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार


 

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में धारा 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी और सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -अशोक कुमार, जांच अधिकारी एवं एएसआई, सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed