फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Chargesheet filed against one teacher and FIR against another for molesting a student

Charkhi Dadri: छात्रा से छेड़छाड़ करने पर एक शिक्षक पर आरोप पत्र तो दूसरे पर FIR दर्ज

Wed, 17 Jan 2024 12:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 12:24 AM IST
सार

दिसंबर 23 में दो स्कूलों में तैनात अंग्रेजी और संस्कृत विषय के शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। पुलिस ने एक आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Chargesheet filed against one teacher and FIR against another for molesting a student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के दो राजकीय स्कूलों में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी दो शिक्षकों की हरकत पर पुलिस और शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। बाढड़ा खंड के एक राजकीय स्कूल में तैनात संस्कृत शिक्षक को शिक्षा विभाग ने आरोप पत्र दे दिया है जबकि दादरी खंड के एक स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों पर हुई कार्रवाई की पुष्टि की है।

विज्ञापन


दिसंबर 23 में दादरी जिला के एक माध्यमिक और एक सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। बाढड़ा खंड का आरोपी संस्कृत शिक्षक करीब पचास वर्षीय था। विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर उसे बाढड़ा के बीईओ कार्यालय से संबद्ध किया था। इस मामले में शिक्षा विभाग ने सोमवार को आरोपी शिक्षक को आरोप पत्र दे दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने छात्रा की काउंसलिंग भी की।
विज्ञापन


वहीं, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का दूसरा मामला दादरी के एक गांव के स्कूल का है। इसमें प्रतिनियुक्ति पर तैनात अंग्रेजी शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इस मामले की शिक्षा विभाग की टीम ने जांच की तो शिक्षक दोषी पाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की काउंसलिंग रिपोर्ट और स्कूल मुखिया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश करते हुए शिक्षा विभाग के मुख्यालय में भी गत सात दिसंबर को पत्र भेजा जा चुका है। चिंताजनक बात ये है कि दादरी जिले में 11 माह के अंदर तीन शिक्षकों पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।

नौवीं कक्षा की छात्रा को गलत मंशा से छुआ
महिला थाना पुलिस टीम ने प्रतिनियुक्ति पर तैनात अंग्रेजी शिक्षक की हरकत पर स्कूल प्रधानाचार्य के बयान दर्ज किए। इस दौरान पुलिस टीम की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा को गलत नीयत से छुआ था।

मामले सामने आए तो शिक्षकों को दिलाया पॉक्सो एक्ट का प्रशिक्षण
नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आने पर दादरी शिक्षा विभाग ने दिसंबर में सभी स्कूलों के मुखियाओं को पॉक्सो एक्ट संबंधी प्रशिक्षण दिलाया। इसमें उन्हें विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों से जानकारी दिलाई गई। बालिका मंथन कार्यक्रम के तहत भी छात्राओं से फीडबैक लिया जा रहा है। बाढड़ा खंड का मामला बालिका मंथन के तहत ही सामने आया।
 
दादरी खंड के एक राजकीय स्कूल में हुई घटना पर संज्ञान लेते हुए सात दिसंबर 23 को ही मुख्यालय को सूचित कर दिया गया था। आरोपी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई होगी। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हो गया है। इस तरह की घटनाएं जिला शिक्षा विभाग कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। - कृष्णा फौगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी।


बाढड़ा खंड के एक स्कूल में हुई घटना के आरोपी संस्कृत शिक्षक को आरोप पत्र दे दिया गया है। ये मामला संज्ञान में आते ही आरोपी शिक्षक को तत्काल वहां से हटाकर बीईओ कार्यालय से संबद्ध किया गया था। शिक्षक को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। - नवीन नारा, डीईईओ, चरखी दादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed