{"_id":"635b7f6e35a5f207003512bc","slug":"charkhi-dadri-accused-of-assault-case-broke-glass-of-police-car-reached-birhi-kalan-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: मारपीट की सूचना पर मदद के लिए पहुंची ईआरवी का शीशा तोड़ा, बिरही कलां निवासी पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri: मारपीट की सूचना पर मदद के लिए पहुंची ईआरवी का शीशा तोड़ा, बिरही कलां निवासी पर केस दर्ज
Fri, 28 Oct 2022 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:37 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में कांस्टेबल संदीप ने बताया कि वह ईआरवी संख्या एचआर-99-0152 पर तैनात है। इस ईआरवी पर ईएसआई जीत सिंह इंचार्ज हैं। 27 अक्तूबर की शाम उनके पास कंट्रोल रूम के जरिये बिरही कलां निवासी मोनिका की कॉल आई।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मारपीट मामले में मदद के लिए बिरही कलां पहुंची पुलिस टीम की गाड़ी का आरोपी ने शीशा तोड़ दिया। परिजनों से मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने समेत सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में कांस्टेबल संदीप ने बताया कि वह ईआरवी संख्या एचआर-99-0152 पर तैनात है। इस ईआरवी पर ईएसआई जीत सिंह इंचार्ज हैं। 27 अक्तूबर की शाम उनके पास कंट्रोल रूम के जरिये बिरही कलां निवासी मोनिका की कॉल आई। मोनिका ने बताया कि उसका भाई रविशंकार उर्फ हैप्पी परिजनों के साथ मारपीट कर रहा है। इस आधार पर ईआरवी टीम शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंच गई। ईएसआई जीत सिंह व एसपीओ अनूप पूछताछ के लिए शिकायतकर्ता के घर के अंदर चले गए। उसी दौरान वहां पहुंचा एक युवक भी घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद ही उक्त युवक बाहर आ गया। शिकायतकर्ता कांस्टेबल संदीप ने बताया कि उक्त युवक ने बाहर आते ही उससे हाथापाई शुरू कर दी और गली में पड़ा पत्थर उठाकर उस पर फेंक दिया। संदीप ने बताया कि पत्थर से वह अपना बचाव करने में तो कामयाब रहा, लेकिन ईआरवी का शीशा और लाइट इससे टूट गई। इसे बाद आरोपी वहां से भाग गया। संदीप की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन