फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cash and jewelry stolen from house in Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरी: नानी को लाने राजस्थान गया परिवार, घर से 19 मिनट में नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर गए चोर

Thu, 23 Jun 2022 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

चोर गांधी नगर स्थित बंद मकान के गेट का ताला तोड़ने की बजाय खोलकर अंदर दाखिल हुए। शिकायत में पीड़ित परिवार ने 14 लाख के नुकसान का अंदेशा जताया। घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from house in Charkhi Dadri of Haryana
खुली पड़ी अलमारी दिखाती हेमलता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी से बच्चों के साथ अपनी मां को लाने राजस्थान गई गांधी नगर निवासी एक महिला के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर यहां से 2.20 लाख की नगदी समेत साढ़े 11 लाख की कीमत के सोने-चांदी के गहने ले गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरों ने 19 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम दिया। अहम बात यह है कि चोरों ने गेट के तालों को तोड़ने की बजाय खोला है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी हिमांशु ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। वह अपनी मां के साथ गत 17 जून को नानी को लाने के लिए राजस्थान के हनुमानगढ़ गया था। पीछे उनका घर बंद था। हिमांशु ने बताया कि 21 जून की शाम वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजे पर लगाया गया ताला खुला मिला।
विज्ञापन


वो मकान के अंदर पहुंचे और गहनों समेत नकदी की जांच की। उस दौरान उनके यहां चोरी होने का पता चला। हिमांशु ने बताया कि जांच के दौरान घर में रखे दो लाख बीस हजार की नगदी समेत करीब 215 ग्राम सोने के और एक किलोग्राम चांदी के गहने चोरी मिले। हिमांशु के अनुसार घटना में उन्हें करीब 14 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर उनके यहां से सोने की पंद्री अंगूठी, एक सोने का हार, एक चेन, सात जोड़ी कानों की बाली व टॉपस, 2 कड़े, सोने की झुमकी समेत दो नथ, एक टीका और दो कनौती ले गए। पुलिस शिकायत में हिमांशु ने बताया कि उनके यहां से चोरों ने एक किलोग्राम वजन के चांदी के गहने भी चुराए हैं।

हिमांशु की शिकायत मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में धारा 457 और 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सीसीटीवी में गेट का ताला खोलते कैद हुए चोर 
घर में चोरी होने की पुष्टि हो जाने पर हिमांशु व अन्य परिजनों ने जब गेट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें चोर कैद मिले। फुटेज अनुसार चोर रात 2:44 पर घर के अंदर दाखिल हुए जबकि वारदात को अंजाम देकर 3:03 पर निकल गए। चोर गेट का ताला खोलते हुए भी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जांच में यह अहम साबित हो सकती है। 

पिता की एफडी के रुपये भी ले गए चोर 
हिमांशु की मां हेमलता ने बताया कि उसके पति प्राइवेट बैंक में कर्मी थे। उनकी 2021 में मौत हो गई थी। उनकी बीमा पॉलिसी थी, जिसके कुछ दिन पहले ही उन्हें दो लाख रुपये मिले थे। कुछ नकदी घर पर रखी थी और चोर हिमांशु के पिता की एफडी राशि समेत दो लाख तीन हजार रुपये ले गए। 

बेटी के गहने भी परिवार ने गंवाए 
शिकायतकर्ता हिमांशु की मां हेमलता ने बताया कि उसने अपनी लड़की आकांक्षा की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। एक साल बाद जब उसका दोहता हुआ तो उन्होंने आकांक्षा के लिए कड़े, टोपस व नाथ बनवाए थे। कुछ माह पहले उसकी लड़की ने गहने उसके पास रख दिए थे। इन गहनों को भी चोर ले गए। 

20 साल पहले भी हुई थी चोरी, पुलिस ने पकड़े थे आरोपी
मां हेमलता और बेटे हिमांश ने बताया कि करीब 20 साल पहले भी चोरों ने उनके मकान में सेंधमारी की थी। उस दौरान भी चोर उनके यहां से सामान पर हाथ साफ कर गए थे। उस दौरान पुलिस ने आरोपियों को कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर माल की बरामदगी करवा दी थी।

वारदात से पहले की रैकी
चोरी की घटना होने के बाद जब पुलिस व परिजनों ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसके अंदर चोरी वाली रात से एक दिन पहले दो व्यक्ति घर की रैकी करते नजर आए। परिजनों का मानना है कि इन्हीं लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस इस तथ्य को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 457 और 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात ट्रेस कर लेगी।  - रामसिंह, सिटी थाना प्रभारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed