{"_id":"638702ba8d4c5e12eb522a77","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-house-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: शादी में गया था परिवार, पीछे से 83 हजार की नगदी समेत सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: शादी में गया था परिवार, पीछे से 83 हजार की नगदी समेत सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर गए चोर
Wed, 30 Nov 2022 12:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 30 Nov 2022 12:44 PM IST
सार
कारी दास स्थित एक घर से 83 हजार की नगदी समेत सोने-चांदी के गहनों पर चार हाथ साफ कर गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बाढड़ा क्षेत्र के कारी दास स्थित एक घर को चोरों ने निशाना बनाकर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय परिवार शादी में गया हुआ था। पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में कारी दास निवासी अजय ने बताया कि 27 व 28 नवंबर को उसके भाई की बेटी की शादी में उसका परिवार गया हुआ था। पीछे से उनका घर बंद था। 29 नवंबर की सुबह जब वो अपने घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला। अजय ने बताया कि उनका घर खेत में है और जब वो घर के अंदर पहुंचे तो अलमारी में रखे गहने और नकदी चोरी मिले।
विज्ञापन
अजय ने बताया कि चोर उनके घर से 70 हजार की नकदी, एक मंगल सूत्र, एक अंगुठी, एक चांदी की चैन और एक जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। इसके बाद उन्होंन तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
वहां अजय ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत दी जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 457 व 380 के तहत केस दर्ज किया गया है।
गुल्लक भी ले गए साथ
अजय ने बताया कि चोर नकदी और गहनों के साथ उसके घर से माटी की गुल्लक भी चोरी कर ले गए। गुल्लक में करीब 13 हजार रुपये थे। उन्होंने बताया कि गुल्लक में उनका परिवार कई दिनों से रुपये जोड़ रहा था।