फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP Mahila Morcha District President dies in accident at Charkhi Dadri

चरखी दादरी: तिरंगा यात्रा का निमंत्रण देकर लौट रहीं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की हादसे में मौत 

Sat, 14 Aug 2021 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Aug 2021 12:20 PM IST
सार

एक बाइक सवार अचानक से गाड़ी के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कट मारा तो वह  गाड़ी से संतुलन खो बैठा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha District President dies in accident at Charkhi Dadri
भाजपा नेता रामरती फौगाट। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा का निमंत्रण देकर शुक्रवार रात घर लौट रहीं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामरती फौगाट की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी का चालक संतुलन खो बैठा। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को देर रात ही रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। शनिवार दोपहर बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा निकाली जानी थी और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामरती फौगाट हलके के गांवों में यात्रा का निमंत्रण देने गई हुईं थीं। देर शाम वे गांवों का दौरा कर वापस लौट रहीं थीं। जब वे गांव के समीप पहुंची तो एक बाइक सवार अचानक से उनकी गाड़ी के सामने आ गया।
विज्ञापन



उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कट मारा तो वह  गाड़ी से संतुलन खो बैठा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में रामरती फौगाट और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने रामरती को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामरती फौगाट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed