{"_id":"648c14765504e9535303a945","slug":"attacked-by-entering-house-at-night-in-dadri-miscreants-attacked-with-sticks-and-stones-three-injured-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: रात को घर में घुसकर किया हमला, बदमाशों ने डंडो व पत्थरों से किए वार, तीन घायल, आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: रात को घर में घुसकर किया हमला, बदमाशों ने डंडो व पत्थरों से किए वार, तीन घायल, आठ पर केस दर्ज
Fri, 16 Jun 2023 01:21 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:21 PM IST
सार
दादरी पुलिस को दिए बयान में घायल राजेश नाथ ने बताया कि वे नौ भाई-बहन हैं। वह मजदूरी करता है। गत 13 जून को रात आठ बजे उसका छोटा भाई अक्षय कुत्ते को घूमाने के लिए बाहर गया था। जब वह साढे़ आठ बजे घर लौटा तो उसने बताया कि गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी के गांव फतेहगढ़ में रात को सोय हुए एक परिवार पर कुछ व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में लाया गया। घायल व्यक्ति के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में घायल राजेश नाथ ने बताया कि वे नौ भाई-बहन हैं। वह मजदूरी करता है। गत 13 जून को रात आठ बजे उसका छोटा भाई अक्षय कुत्ते को घूमाने के लिए बाहर गया था। जब वह साढे़ आठ बजे घर लौटा तो उसने बताया कि गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ हाथापाई की। इतनी देर में उक्त युवक उनके घर आ गया और उनसे माफी मांगने लगा। राजेश के पिता ने कहा कि बच्चों की लड़ाई समझकर उसे माफ कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ितों ने आरोपियों खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की
उसने बताया कि रात को 11 बजे वे सभी खाना खाकर घर के प्रांगण मे सोय हुए थे। उसी दौरान उक्त युवक अपने परिजनों के साथ उनके घर में घुसा और डंडो व पत्थरों से उन पर वार करने शुरू कर दिए। उसने बताया कि उन्हें बचने का मौका नहीं मिला तो वे शोर मचाने लगे। इसके बाद जब पड़ोसी उनके घर आए तो आरोपी वहां चले गए। राजेश का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जाने से मारने की धमकी दी। हमले में वे तीनों भाई घायल हो गए और परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पाल में दाखिल कराया। अब उन्हाेंने पुलिस को बयान दर्ज कराकर आरोपियों खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन