फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After murder of Rohtak yoga teacher body buried in Charkhi Dadri two arrested

खेतों में दबा मिला शव: 53 दिन से गायब रोहतक के योग शिक्षक की लाश मिलने से फैली सनसनी, दो युवकों ने की थी हत्या

Mon, 24 Mar 2025 06:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Mar 2025 06:54 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक के योग शिक्षक का शव खेतों में दबा मिला। शिक्षक का शव चरखी दादरी के गांव पैंतावास कलां के पास जमीन में दबा मिला है। लाश मिलने से वहां सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
After murder of Rohtak yoga teacher body buried in Charkhi Dadri two arrested
खेतों में मिला शव। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक जिला के गांव मांडोठी निवासी एक योग शिक्षक का शव 53 दिन बाद दादरी जिला के गांव पैंतावास कलां के पास खेत में दबा मिला है। सोमवार को रोहतक से एफएसएल टीम और सीआईए मौके पर पहुंची है और जमीन की खुदाई कर शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान 46 वर्षीय जयदीप की के रूप में हुई है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयदीप रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में योग शिक्षक था। वह रोहतक में ह रहता था और कभी-कभार अपने परिजनों से मिलने घर जाता था। 3 फरवरी को जयदीप के परिजनों ने शिव कॉलोनी पुलिस चौकी में जयदीप के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उस दौरान विवि की ओर से जयदीप के घर बात की गई और उसके चार दिन से विवि न आने के बारे में पूछा। इसके बाद परिजनों ने घर न आने की बात कही और पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन


अब करीब 53 दिन बाद गांव पैंतावास कलां में गांव से तीन किलोमीटर दूर बाबा गोरखनाथ मंदिर के पास खेत में दबा मिला। इसके बाद पुलिस टीम को सूचना मिली और यहां पर बतौर राजपत्रित अधिकारी तहसीलदार दीपक धनखड़ को मौके पर बुलाया गया। अब टीम मौके से जानकारी हासिल करेगी और आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो युवकों ने की थी योग शिक्षक की हत्या
शिवाजी कॉलोनी से लापता हुए योग शिक्षक की हत्या कर चरखी दादरी के गांव पैंतावास की जमीन पर में दफना दिया था। इस बात का खुलासा पुलिस ने दो हत्यारोपियों को काबू करने के बाद किया है। हालांकि हत्या के पीछे क्या कारण रहा, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। अस्थल बोहर कॉलोनी निवासी जयदीप तीन फरवरी को संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गया था। परिजन ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि पुलिस उसकी तलाश करती रही और मोबाइल एवं कॉल डिटेल के आधार पर उसकी जांच की जाती रही। अब पुलिस ने संदेह के घेरे में आए पैंतावास गांव निवासी हरदीप और धर्मपाल को काबू किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जयदीप की हत्या कर उसे गांव की जमीन में दबा दिया था। इस घटना के बाद शिवाजी कॉलोनी पुलिस चरखी दादरी के पैंतावास गांव में शव बरामद करने के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed