{"_id":"6450aba1b953fac61305ac77","slug":"accused-was-trying-to-sell-stolen-bike-in-dadri-and-police-arrested-youth-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था आरोपी, युवक को पुलिस ने दबोचा, हिसार से चुराई गई थी मोटरसाइकिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था आरोपी, युवक को पुलिस ने दबोचा, हिसार से चुराई गई थी मोटरसाइकिल
Tue, 02 May 2023 11:50 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 02 May 2023 11:50 AM IST
सार
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को सिटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घसोला निवासी सुमित अपने पास चोरी की बाइक रखता है। वो बाइक को बेचने की फिराक में है और इस समय रविदास नगर में घूम रहा है। सूचना के आधार पर एसआई अशोक कुमार की अगुवाई में टीम रविदास नगर पहुंची।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरखी दादरी में सिटी थाना पुलिस ने रविदास नगर से घसोला निवासी एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक बेचने की फिराक में था और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे मौके पर पहुंचकर दबोच लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद बाइक हिसार से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर हुई आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को सिटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घसोला निवासी सुमित अपने पास चोरी की बाइक रखता है। वो बाइक को बेचने की फिराक में है और इस समय रविदास नगर में घूम रहा है। सूचना के आधार पर एसआई अशोक कुमार की अगुवाई में टीम रविदास नगर पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े बाइक सवार युवक से पूछताछ की। उक्त युवक ने अपनी पहचान घसोला निवासी सुमित के रूप में बताई।
विज्ञापन
इसके बाद उससे बाइक के कागजात मांगे गए तो वो पेश नहीं कर पाया। पुलिस उक्त युवक की बाइक की चेसिस और इंजन नंबर से जांच की तो सामने आया कि हिसार थाने में गत 3 नवंबर को इस बाइक की चोरी का केस दर्ज हुआ था। पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी को काबू कर बाइक बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन