फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of threatening to grab land in Dadri, case filed against father and son

Dadri: जमीन पर कब्जा करने की मंशा से धमकी देने का आरोप, पिता- पुत्र पर केस दर्ज

Thu, 11 May 2023 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 May 2023 10:55 AM IST
सार

गृहमंत्री को दी शिकायत में आदमपुर डाढी निवासी कृष्णचंद ने बताया कि वह रिटायर्ड कर्मचारी है और अपने बच्चों के साथ बाहर रहता है। उसने बताया कि उसकी संपत्ति आदमपुर डाढी में है। दोनों बाप- बेटे ने उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसे मारने की मारने की धमकी दे चुके है।

विज्ञापन
Accused of threatening to grab land in Dadri, case filed against father and son
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के आदमपुर डाढी निवासी एक व्यक्ति ने गृहमंत्री को दी शिकायत में पिता-पुत्र पर उसकी जमीन पर कब्जा करने की मंशा से धमकियां देने का आरोप लगाया। शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस ने अब दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायकर्ता ने अनिल विज को दी शिकायत में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे।

विज्ञापन


आदमपुर डाढी निवासी व्यक्ति ने गृहमंत्री को दी शिकायत
गृहमंत्री को दी शिकायत में आदमपुर डाढी निवासी कृष्णचंद ने बताया कि वह रिटायर्ड कर्मचारी है और अपने बच्चों के साथ बाहर रहता है। उसने बताया कि उसकी संपत्ति आदमपुर डाढी में है। दोनों बाप- बेटे ने उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसे मारने की मारने की धमकी दे चुके है। गत वर्ष आरोपियों ने उसके मकान का ताला तोड़ दिया और झूठा बिजली कनेक्शन का बिल पेश कर मकान पर अपना हक जता रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने झूठी कहानी को सच मानकर खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की
कृष्णचंद ने बताया कि इस संबंध में उसने 31 अगस्त को डीजीपी और 5 सितंबर को एसपी को शिकायत दी। इसके बाद 16 सितंबर को वह गांव के मौजिज व्यक्तियों के साथ झोझूकलां थाने गया। लेकिन वहां जांच अधिकारी ने न तो उसके बयान दर्ज किए और न ही आरोपियों को थाने में बुलाया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों के बयान भी दर्ज नहीं की। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसे सबके सामने उसे घर में न रहने की धमकी दी और घर पर लगी उसकी स्वर्गीय पत्नी की नेम प्लेट भी तोड़ दी। उसका आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों की झूठी कहानी को सच मानकर खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वो गृहमंत्री के समक्ष पेश हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed