फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of taking bail from the court with the help of forged documents was caught in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: फर्जी दस्तावेज के सहारे कोर्ट से दुष्कर्म-हत्या के आरोपी ने ली जमानत, ऐसे पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

Thu, 01 Sep 2022 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 10:42 PM IST
सार

मृतका के पिता की शिकायत पर भिवानी क्राइम ब्रांच ने जांच की तो फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। आरोपी और उसके पिता समेत सब रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नरेला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कबड्डी खिलाड़ी किशोरी की मौत का मामला 2021 में सुर्खियों में रहा था।  

विज्ञापन
Accused of taking bail from the court with the help of forged documents was caught in Charkhi Dadri
फर्जीवाड़ा

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को नाबालिग साबित करने के लिए कोर्ट में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पेश करने का मामला सामने आया है। भिवानी क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। अब क्राइम ब्रांच जांच अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी, उसके पिता, कार्यालय जन्म-मृत्यु सब रजिस्ट्रार नरेला नई दिल्ली, कार्यालय उपमंडल मजिस्ट्रेट नरेला नया बास दिल्ली व अन्य के खिलाफ धारा 177, 193, 200, 420, 467, 468 व 471 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी 26 सितंबर 2021 को घर से संदिध परिस्थितियों में लापता हुई थी। उसके पिता की शिकायत पर झोझूकलां थाने में इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। 29 सितंबर को किशोरी का शव गांव के तालाब से बरामद हुआ था और उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक गांव निवासी आरोपी और अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को 29 सितंबर को गिरफ्तार कर 30 सितंबर को कोर्ट में पेश किया था। वहां से उसे भिवानी जेल भेजा गया।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी के परिजनों ने अतिरिक्त सेशन जज हेमंत यादव की कोर्ट में आरोपी के नाबालिग होने का हवाला देते हुए जन्म प्रमाण पत्र संबंधी दस्तावेज पेश किया था। कोर्ट की ओर से इसकी जांच करने का आदेश दिया गया। 25 अक्तूबर को जांच अधिकारी ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की। इससे आरोपी किशोर नाबालिग सिद्ध हो गया। 24 दिसंबर 2021 को चालान जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया और 24 जनवरी 2022 को आरोपी जमानत पर रिहा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने इसके बाद आरोपी की जन्मतिथि छोटी कराने का आरोप लगाते हुए जांच एजेंसी भिवानी क्राइम ब्रांच को शिकायत दी। इसके बाद जांच के लिए आरोपी के स्कूल, जन्म-मृत्यु कार्यालय चरखी दादरी, सीएचसी झोझूकलां, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास चरखी दादरी व सब रजिस्ट्रार कार्यालय नरेला दिल्ली से रिकॉर्ड हासिल किया गया।

रिकॉर्ड के अवलोकन से साहिल की पहली कक्षा से नौंवी कक्षा तक पढ़ते समय जन्म तिथि 16 नवंबर 2006 की बजाय 16 नवंबर 2004 पाई गई। फर्जी दस्तावेज में जन्मतिथि 16 नवंबर 2006 दर्शाई गई थी। अन्य रिकॉर्ड की जांच करने पर भी जन्मतिथि अलग-अलग होने की बात सामने पाई गई। क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच रिपोर्ट दादरी एसपी कार्यालय में भेजी और झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया।


कबड्डी खिलाड़ी थी मृतका
16 वर्षीय मृतका कबड्डी खिलाड़ी थी और उसका शव मिलने के बाद परिजनों ने दादरी-नारनौल मुख्यमार्ग पर जाम लगाया था। यह मामला सितंबर 2021 में सुर्खियों में रहा था और दादरी पुलिस की जांच पर असंतुष्टि जाहिर करने पर मामले की जांच क्राइम ब्रांच भिवानी को सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed