{"_id":"5d0297bebdec226da5543ff0","slug":"15604509958-charkhidadri-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात पेटी अवैध शराब समेत अंग्रेजी शराब के भारी मात्रा में लेवल, ढक्कन खाली गते बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सात पेटी अवैध शराब समेत अंग्रेजी शराब के भारी मात्रा में लेवल, ढक्कन खाली गते बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। सीआईए टीम ने गांव नीमली में सस्ती से महंगी शराब तैयार करने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मुख्य आरोपी अपने दो साथियों सहित पुलिस टीम को गच्चा देकर मौके से फरार हो गया जबकि तीन अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े दो आरोपी रोहतक जिले के गांव खिड़वाली के रहने वाले हैं जबकि तीसरा भिवानी जिले के गांव सांगा का है। ये तीनों भी शराब बेचने का अवैध कारोबार करते हैं। पुलिस ने मौके से सात पेटी रॉयल स्टैग सहित 22 हजार की नकदी, दो गाड़ियां और अवैध शराब तैयार करने का सामान भारी मात्रा में मौके से जब्त किया है। सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह को बुधवार देर शाम सूचना मिली थी कि नीमली निवासी पवन उर्फ बिल्लू गांव में शराब का अवैध कारोबार करता है। इस काम में मंजीत, संजय, मनोज और विकास भी उसकी मदद करते हैं। अगर पुलिस दबिश दे तो उसके घर से बोतलों के लेबल, ढक्कन, खाली पेटी और डिब्बे बरामद किए जा सकते हैं। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। पुलिस के अंदर एंट्री लेने से पहले तीन लोग पिछले दरवाजे से फरार हो गए जबकि तीन को पुलिस ने काबू कर लिया। पकड़े आरोपियों की पहचान रोहतक के खिड़वाली गांव निवासी रमेश व सोमबीर और भिवानी के गांव सांगा निवासी प्रदीप के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि वो भी अवैध शराब का कारोबार करते हैं। पवन से ढक्कन, लेबल व खाली पेटियां खरीदने नीमली आए थे।
उन्होंने बताया कि 22 हजार रुपये देकर उन्होंने पवन से 50 गत्ता पेटी, 600 शराब की बोतलों के खाली डिब्बे, 600 ढक्कन खरीदे थे। पवन ने उनके द्वारा दिए रुपये घर पर बेड के गद्दे के नीचे रखे हैं। पुलिस टीम ने रुपये घर से और खरीदा सामान आरोपियों की गाड़ी से बरामद कर लिया। सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो वहां से सात पेटी रॉयल स्टैग बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस टीम को आरोपी की गाड़ी भी बाहर खड़ी मिली। पुलिस टीम उन्हें थाने ले आई और वहां उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सीढ़ियों के नीचे से बरामद हुआ सामान
सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी पवन के घर की पुलिस ने गहनता से तलाशी ली। इस दौरान सीढ़ियों के नीचे बने स्टोर से सस्ती से महंगी शराब तैयार करने का काफी सामान बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि वहां से रॉयल स्टैग की 195 खाली गत्ता पेटी, 380 बोतलों के गत्ते, एक प्लास्टिक कट्टा, ब्लेंडर प्राइड की 22 खाली गत्ता पेटी और छह बोतलों के गत्ते और ऑफिसर च्वॉइस के 100 लेबल बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन अवैध शराब के कारोबार में लग्जरी गाड़ियां प्रयोग करता था। मुखबिर ने बताया कि वह वरना और स्विफ्ट गाड़ी में शराब की तस्करी करता है ताकि किसी को शक न हो। वहीं, आरोपी के घर पर पुलिस को एक आई-20 कार भी खड़ी मिली।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नीमली गांव में दबिश दी। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी सहित दो मौके से भागने में कामयाब रहे। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। - दिलबाग सिंह, सीआईए प्रभारी