फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ट्रेडिंग कंपनी लूट मामले में रोहतक निवासी दो और आरोपी गिरफ्तार

ट्रेडिंग कंपनी लूट मामले में रोहतक निवासी दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रेडिंग कंपनी लूट मामले में रोहतक निवासी दो और आरोपी गिरफ्तार
चरखी दादरी। पुलिस ने बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक और परिजनों को बंधक बनाकर लूटे 24.25 लाख रुपये के आरोप में दो और आरोपियों को काबू किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सात मई की रात को रोहतक रोड के नजदीक रेलवे फाटक के पास हरीश के मकान में लूट हो गई थी। रात के समय बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर परिजनों को बंधक बना 24.25 लाख रुपये और जेवरात लूट लिए थे। बदमाश जाते समय एक रिवाल्वर मौके पर ही छोड़ गए थे। एसपी स्मिति चौधरी ने जांच का जिम्मा अपराध शाखा प्रभारी उप निरीक्षक दिलबाग सिंह को सौंपा था। पुलिस ने जांच के शुरूआत कंपनी मालिक हरीश की पत्नी की मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली थी। बाद में पूरी घटना का खुलासा हो गया था। इस घटना की कंपनी मालिक हरीश की पत्नी और रोहतक निवासी एक वकील द्वारा साजिश रची गई थी। कंपनी मालिक व उसकी पत्नी के बीच आपसी विवाद चला आ रहा है। पत्नी ने एक वकील से मिलकर लूटपाट करने के लिए दोनों बदमाश घर भिजवाए थे। पुलिस वकील और हरीश की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक जून को अपराध शाखा प्रभारी ने मामले में वांछित बदमाश प्रवेश और अंकित घिलोड़ रोहतक को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। जिला पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि गुरूग्राम से काबू किए आरोपी प्रवेश के पास से दो पिस्टल 32 बोर, चार मैगजीन, 40 कारतूस और 42 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। इसी प्रकार दूसरे आरोपी अंकित के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और 18 हजार रुपये बरामद किए हैं। रविवार को आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाकर अदालत पेश किया गया जहां आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed