फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime News of Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: पुलिस टीम ने देसी पिस्तौल लिए खड़े युवक को दबोचा, मकड़ाना अड्डे से किया गिरफ्तार

Tue, 17 Jan 2023 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 12:40 PM IST
सार

गांव काकड़ौली हट्टी निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर लीज पर दिया हुआ एक ट्रक और तय समझौते अनुसार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने लीज पर लिए उसके तीनों वाहनों की किश्त भी नहीं भरी।

विज्ञापन
Crime News of Charkhi Dadri
देसी पिस्तौल के साथ एक युवक काबू - फोटो : Social Media

विस्तार

चरखी दादरी के कबीर नगर क्षेत्र निवासी एक युवक को एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने देसी पिस्तौल के साथ काबू किया है। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर मकड़ाना अड्डे से हुई है। आरोपी रोहित उर्फ माजरिया के खिलाफ झोझू कलां थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम हेड कांस्टेबल रवि कुमार की अगुवाई में अपराध की रोकथाम के लिए बलकरा टी-प्वाइंट पर मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कबीर नगर निवासी रोहित उर्फ माजरिया अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस समय वो मकड़ाना अड्डे पर खड़ा होकर वाहन आने का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने बताई गई जगह दबिश देकर रोहित को देसी पिस्तौल समेत काबू कर लिया।
विज्ञापन


व्यक्ति ने लगाया ट्रक और लीज के रुपये हड़पने का आरोप
गांव काकड़ौली हट्टी निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर लीज पर दिया हुआ एक ट्रक और तय समझौते अनुसार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने लीज पर लिए उसके तीनों वाहनों की किश्त भी नहीं भरी। शिकायत पर संज्ञान लेकर बाढड़ा थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव काकड़ौली हट्टी निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि करीब दस माह पहले गांव खेड़ी बूरा निवासी दो लोगों ने उससे तीन ट्रक लीज पर लिए थे। उस दौरान उन्होंने हर माह पचास हजार रुपये प्रति वाहन और उनकी किश्त भरने का उससे करार किया था। उसने बताया कि दोनों ने दस माह तक उसके तीनों वाहन प्रयोग करने के बाद भी उन्होंने एक भी किश्त नहीं भरी। उसने बताया कि सोमवार को जब वो वाहन लेने गया तो उसे दो ही वाहन मिले। उसके रुपये और एक वाहन दोनों हड़प कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed