फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime,murder,police,fir,charkhi dadri

नशा इस कदर हुआ दिमाग पर हैवी कि आरोपी संदीप ने अपने साथी कुलबीर पर भी चढ़ा दी पिकअप

Wed, 06 Nov 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Crime,murder,police,fir,charkhi dadri
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई करती बाढ़डा थाना पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
कांहड़ा शराब ठेके पर हुए दोहरे हत्याकांड से हर ग्रामीण हैरान है। नशा इस हादसे का कारण बना और दो परिवारों को जीवन भर का दर्द दे गया। पिकअप चालक आरोपी संदीप पर नशा इस कदर हावी हुआ कि उसने अपने साथी कुलबीर को भी वाहन से रौंद डाला। वारदात के बाद महेंद्र ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं, आरोपी के साथी कुलबीर की दादरी सिविल अस्पताल लाने के बाद मौत हो गई। मंगलवार शाम तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी किस बात को लेकर हुई। पुलिस की मानें तो आरोपी संदीप की गिरफ्तारी और वहां मौजूद चौथे व्यक्ति विजय से पूछताछ के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी संदीप की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक महेंद्र (50) के भाई धन सिंह ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं और दादरी की एमसी कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि उनके भाई महेंद्र की शराब ठेके के समीप गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई है। वह बेररला रोड स्थित शराब ठेके पर पहुंचे तो वहां उनके छोटे भाई महेंद्र का शव पड़ा था। पुलिस बयान में धन सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला है कि महेंद्र और विजय शाम करीब साढ़े सात बजे शराब ठेके के पास पहुंचे थे। इसी दौरान गांव निवासी संदीप और कुलबीर पिकअप में सवार होकर वहां आए। पिकअप संदीप चला रहा था और उसने इसे ठेके के समीप ही खड़ा कर दिया। धन सिंह ने पुलिस बयान में बताया कि संदीप और कुलबीर पिकअप से नीचे उतरे और महेंद्र और विजय के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी झगड़े की रंजिशन में उसके भाई महेंद्र सिंह को पिकअप से टक्कर मारी गई है। वहीं, मृतक कुलबीर के भाई संदीप ने बताया कि पिकअप चालक संदीप उसके भाई को देर शाम करीब सात बजे घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद उनके पास सूचना पहुंची कि कुलबीर पिकअप की टक्कर से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक कुलबीर अविवाहित था। संदीप ने बताया कि उसका भाई कुलबीर खेती करता था।
विज्ञापन

एक ही दिन गांव में जलीं दो चिताएं
घटनास्थल पर मौजूद चारों ही लोग कांहड़ा गांव के रहने वाले थे। दोनों मृतकों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और शाम को दोनों को अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन दोहरे हत्याकांड की चर्चा हर ग्रामीण की जुबान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे उतरी पिकअप
झगड़े के बाद पिकअप में बैठा संदीप सामने बैठे महेंद्र और अपने साथी कुलबीर को रौंदता हुआ तेज रफ्तार में आगे निकल गया। करीब आधा किलोमीटर चलने के बाद वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे कच्चे में उतर गई। इसके बाद आरोपी उतरकर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।

शराब पीते समय हुए विवाद के बाद दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपी संदीप पर मुकदमा दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विवाद के कारणों का खुलासा कर देगी। वहां मौजूद चौथा व्यक्ति विजय अभी पुलिस को नहीं मिला है।
-तेलूराम, बाढड़ा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed