फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime

आढ़ती से दस करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी संजय उर्फ भेड़िया गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2020 06:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Crime
पुलिस गिरफ्त में कलियाणा और नई अनाज मंडी में फायरिंग करने का आरोपी संजय उर्फ भेड़िया। - फोटो : CharkhiDadri
क्रशर एसोसिएशन के प्रधान व आढ़ती सोमवीर घसोला पर फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी गांव कलियाणा निवासी संजय उर्फ भेड़िया को पुलिस ने बुधवार सुबह उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया। संजय पर तीन पुराने आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए डीएसपी रामसिंह बिश्नोई ने बताया कि सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी की टीम ने कलियाणा निवासी संजय उर्फ भेड़िया को गिरफ्तार किया। संजय क्रशर एसोसिएशन के प्रधान व आढ़ती सोमवीर घसोला से दस करोड़ रुपये रंगदारी मांगने व रंगदारी न देने पर उन पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस पूछताछ में संजय ने बताया कि घटना के बाद से वह महेंद्रगढ़, नारनौल और राजस्थान में भी अपने परिचित के पास छिपा हुआ था। बुधवार सुबह अपने परिजनों से मिलने वह गांव आया था। तभी उस पर निगाह रखे सीआईए टीम ने उसे खेतों सेे गिरफ्तार कर लिया। संजय के पास से पुलिस को एक पिस्टल भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने उसे क्वारंटीन किया है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षित और विकास भी साजिश में शामिल
डीएसपी रामसिंह बिश्नोई ने बताया कि अनाज मंडी में फायरिंग की साजिश चार लोगों ने रची था। संजय उर्फ भेड़िया के अलावा मोहित मंडी में फायरिंग करने आए थे। उन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पहले गिरफ्तार किए आरोपी परीक्षित उर्फ पीके और विकास उर्फ पोपट भी षड्यंत्र में शामिल हैं। अब तक इस मामले में 14 गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी अभी भी फरार
इस मामले के तीन मुख्य आरोपी कृष्ण उर्फ फोरड, मनीष और आनंद पुलिस के हत्थे अभी नहीं चढ़े हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है। इनके प्रदेश से बाहर छिपे होने का अंदेशा है। सूत्रों के अनुसार ये दिल्ली अथवा राजस्थान में छिपे हो सकते हैं।

यह था मामला
सात अक्तूबर को कलियाणा क्रशर जोन में 30-35 बदमाशों ने उत्पात मचाया था। इस दौरान इन बदमाशों ने एसोसिएशन प्रधान के ऑफिस में जाकर दस करोड़ की रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले को लेकर क्रशर एसोसिएशन ने कलियाणा गांव में पंचायत की। पंचायत में भी आरोपी हथियारों से लैस होकर पहुंचे और क्रशर संचालकों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति को पेट में गोली लगी। मामले में झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इसके दो दिन बाद ही दादरी की नई अनाज मंडी स्थित सोमबीर घसोला की दुकान नंबर 164 के बाहर बाइक सवार दो युवक फायरिंग कर फरार हो गए थे। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी विनोद कुमार के निर्देशों पर पुलिस ने 13 अक्तूबर तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें एक मुख्य आरोपी रोहित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed