{"_id":"5fcbc2238ebc3ecf76586e8a","slug":"crime-case-file-sarpanch-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk585181595","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन गली का मुआयना करने पहुंचे सरपंच पर तलवार और लाठी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन गली का मुआयना करने पहुंचे सरपंच पर तलवार और लाठी से किया हमला
विज्ञापन
गांव कमोद में निर्माणाधीन फिरणी का मुआयना करने पहुंचे सरपंच सुदर्शन पर कुछ लोगों ने तलवार और डंडों से हमला कर दिया। गली विवाद को लेकर हुए हमले में सरपंच घायल हो गया और उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमोद सरपंच सुदर्शन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव में फिरणी का निर्माण करवाया जा रहा है। पंचायत ने गली के निर्माण के लिए मजदूर लगाए हुए थे। गली के निर्माण कार्य को देखने के लिए वो मौके पर गया तो विरेंद्र, दीपक और नवीन ने मौके पर पहुंचकर गली का निर्माण बंद करने के लिए कहा। सरपंच ने युवकों को कहा कि यह सामाजिक काम है। सामाजिक काम में रुकावट मत डालो। सरपंच ने कहा कि अगर आपके पास कोर्ट द्वारा जारी काम रोकने का आदेश है तो है दिखा दो। पंचायत गली निर्माण का काम रोक देगी। लेकिन आरोपियों ने कोई कागजात नहीं दिखाए और गाली-गलौज की।
सरपंच ने बताया कि इस दौरान उक्त लोगों ने उस पर तलवार और डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर सरपंच का चचेरा भाई नवीन मौके पर आ गया जिसने सरपंच को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया। सरपंच ने स्वयं और परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 324, 34, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।