फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime,case file,charkhi dadri news

महिला ने पति और सास पर लगाया जबरन स्प्रे पिलाने का आरोप, केस

Wed, 01 Jul 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Crime,case file,charkhi dadri news
ढाणी फौगाट निवासी एक महिला ने पति और सास पर उसे जबरन स्प्रे पिलाने का आरोप लगाया है। महिला शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। सदर थाना पुलिस ने उसके बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में ढाणी फौगाट निवासी 28 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 माह पहले ढाणी फौगाट निवासी युवक से हुई थी। गत 28 जून को उसका पति उसे अपनी बहन के ससुराल ले गया था और आते वक्त उसके मायके छोड़ने की बात कही। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे न तो मायके छोड़ा और न ही माता-पिता से फोन पर बात करवाई। आरोप लगाया कि उसका पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में भी है। इसकी जानकारी जब उसने अपने मायके पक्ष को देने की बात कही तो उसके पति ने अपनी मां के साथ मिलकर उसे स्प्रे पिला दिया। गांव के एक व्यक्ति ने उपचार के लिए उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed