फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cows and calves, animals left, moving vehicle

Charkhi Dadri News: चलते वाहन से छोड़ गए गाय और बछड़े

Mon, 01 Jan 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cows and calves, animals left, moving vehicle
गांव द्वारका में बैठक में विचार- विमर्श करते हुए ग्रामीण।
बाढड़ा। अज्ञात लोगों ने दूसरी जगह से लाकर लावारिस गाय और बछड़े गांव द्वारका में छोड़ दिए। ग्रामीणों का कहना है कि इन पशुओं को चलते वाहन से गांव की सीमा में छोड़ा गया और इसके बाद वाहन में सवार लोग मौके से फरार हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बैठक कर इन पशुओं को गोशाला में भिजवाने का निर्णय लिया। भविष्य में पशु को लावारिस छोड़ने पर 21,000 रुपये जुर्माना लगाने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन

मीर सिंह जाखड़ की अध्यक्षता में हुई ग्रामीणों की बैठक में कप्तान भीम सिंह द्वारका ने कहा कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसी कारण शनिवार रात अज्ञात लोग पिकअप वाहन में भरकर कई गायों और बछड़ों को गांव की सीमा में छोड़ गए। ग्रामीणों के देख लेने पर आरोपी चलते वाहन से ही इन पशुओं को उतार गए जिससे कुछ पशुओं को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

भीम सिंह ने कहा कि लावारिस पशु गेहूं और सरसों की फसलों में नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए। बैठक में पूर्व सरपंच सूरजभान, बलबीर ग्रेवाल, राम सिंह महला, सुरेश सोनी, मीर सिंह गुलिया, शेर सिंह वालिया, बलवंत सोनी, मीर सिंह जाखड़, रणधीर मान, अतर सिंह मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed