फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cow protection team chased canter full of cattle for two kilometers and caught In Dadri

Haryana: दादरी में गोरक्षक टीम ने दो किलोमीटर पीछा कर पकड़ा गोवंशों से भरा कैंटर, 16 गोवंश मिले

Sun, 02 Feb 2025 12:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 02 Feb 2025 12:53 PM IST
सार

टीम ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण आरोपी भागने में सफल रहा। बाद में टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कैंटर खोला तो इसमें 16 गोवंश मिले। बाद में टीम ने एक-एक कर सभी गोवंश को नीचे उतारा।

विज्ञापन
cow protection team chased canter full of cattle for two kilometers and caught In Dadri
गोवंशों से भरा कैंटर - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी में नेशनल हाईवे 334बी पर गोरक्षक टीम ने गोवंश से भरा कैंटर पकड़ा है। इसमें टीम को 16 गोवंश पाए जिनमें से दो गाय की मौत हो चुकी थी। फिलहाल टीम ने गोवंश को मुक्त कर दिया और अचीना चौकी पुलिस को चालक व गाड़ी मालिक के खिलाफ शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि दूबलधन गोशाला से मोनू व उसके साथी सुबह चार बजे अचीना टोल के पास थे। उसी दौरान दादरी से रोहतक क्षेत्र नंबर प्लेट की एक कैंटर आई और टोल कटवाने के लिए रुकी तो इसमें से गायों के रांभने व पैर मारने की आवाज आई। बाद में उन्होंने चालक से पूछा, लेकिन टोल कटने के कारण आरोपी वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। तभी गोरक्षक टीम को कैंटर में गोवंश होने का संदेह हुआ और उन्होंने टोल कर्मी प्रवीण व साथियों के साथ कैंटर का पीछा किया।
विज्ञापन


टोल से करीब दो किलोमीटर दूरी तक उन्होंने गाड़ी का पीछा किया और रोकने की कोशिश की। साथ ही डायल 112 टीम को भी इसकी सूचना दी गई। अचीना चौकी पुलिस भी उसी दौरान आ गई और पीछा किया। गोरक्षक टीम ने दो किलोमीटर दूरी पर कैंटर के आगे गाड़ी चलाई और एक ड्रम गाड़ी के आगे डाल दिया। तब चालक चलती गाड़ी से उतरकर खेतों में भाग गया और गाड़ी कुछ पर जार रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण आरोपी भागने में सफल रहा। बाद में टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कैंटर खोला तो इसमें 16 गोवंश मिले। बाद में टीम ने एक-एक कर सभी गोवंश को नीचे उतारा। इस दौरान दो गाय मृत पाई गई और अन्य 14 गोवंश को अचीना गोशाला में छोड़ा गया है। गोरक्षक टीम ने अचीना चौकी पुलिस को चालक व गाड़ी मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गोरक्षक टीम को संदेह है कि आरोपी दादरी से मेवात गोवंश तस्करी करने जा रहा था। अगर उन्होंने पीछा नहीं किया होता तो सभी गोवंश कत्लखाने पहुंचते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed