{"_id":"5f4a9d4f8ebc3ea9cb3ff5d1","slug":"covid-19-patenet-charkhidadri-news-rtk5710835159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महिलाओं समेत सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महिलाओं समेत सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए महिला का सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। छह संक्रमित दादरी शहर के रहने वाले हैं, जबकि सातवें का गांव मकड़ानी से संबंध है। सातों नए संक्रमितों का स्वास्थ्य विभाग ने पता लगा लिया है और इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने की है।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि आठ नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 267 हो गई है। जिले में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है, जबकि 192 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले में 74 कोरोना के एक्टिव केस हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शनिवार को वार्ड 11 निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि उसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि रोहतक फाटक के समीप रहने वाले पांच लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोहतक फाटक के समीप रहने वाली 23 और 40 वर्षीय महिलाओं समेत 13 और 15 साल की किशोरी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। सातवां संक्रमित मकड़ानी गांव से है और 37 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
215 सैंपल की रिपोर्ट लंबित
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि 29 अगस्त तक कोरोना के जिले में 12854 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 12372 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 215 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। 20 लोगों को आइसोलेशन वार्ड और पांच को क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती किया गया है।