फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   covid- 19

बाढ़डा और बौंद कलां में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी

Wed, 02 Jun 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
covid- 19
कोविड की तीसरी लहर से मुकाबले के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों में जुट गया है। इसके मद्देनजर बौंद कलां और बाढड़ा ब्लॉक में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी में है। कोविड की तीसरी लहर से अधिक खतरा बच्चों को है। जिसके लिए संसाधन जुटाने आरंभ कर दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त राजेश जोगपाल ने मंगलवार को बताया कि जिस प्रकार गांव-गांव में मरीजों का डाटा एकत्रित किया गया था, उसी प्रकार गांवों और शहरी कालोनियों में पहले से बीमार बच्चों की सूची तैयार करवाई जा रही है। बीमार बच्चों की सेहत सुधारने के लिए उनका उपचार शुरू किया जाएगा। इसके अलावा नई टेस्टिंग मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर आदि मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि दादरी में कोरोना केस भले ही कम हो रहे हों, किंतु स्वास्थ्य विभाग ने कोविड की तीसरी लहर के लिए अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का कार्य अंतिम चरण में है। एक सप्ताह में यह प्लांट शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कस्बा बाढड़ा और बौंदकलां के अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगवाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। दादरी में सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए हॉटलाइन केबल बिछाए जाने तथा जनरेटर की व्यवस्था किए जाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि दादरी सरकारी अस्पताल में इएनटी रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजिस्ट सहित अन्य मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाए जाने की मुख्यालय से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed