{"_id":"64136daad021b3a53d08c677","slug":"covered-1032-children-deprived-of-necessary-vaccination-charkhidadri-news-c-21-1-81129-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जरूरी टीकाकरण से वंचित 1032 बच्चों को किया कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जरूरी टीकाकरण से वंचित 1032 बच्चों को किया कवर
Fri, 17 Mar 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जरूरी टीकाकरण से वंचित पांच साल तक के बच्चों को कवर करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने साप्ताहिक विशेष टीकाकरण मुहिम चलाई हुई है। 13 मार्च से 18 मार्च तक यह मुहिम चलेगी। वीरवार तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने टीकाकरण से वंचित रहे 1032 बच्चों को कवर कर लिया है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें गर्भवती महिलाओं का भी घर-घर जाकर टीकाकरण कर रही है।
टीकाकरण नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने बताया कि सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार की निर्देशानुसार जिले में टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए 150 टीमें बनाई गई हैं जो घर-घर और स्कूलों में जाकर टीकाकरण से वंचित बच्चों को कवर कर रही हैं। इन टीमों के कार्य की प्रतिदिन निगरानी हो रही है। टीकाकरण कार्य के लिए 150 एएनएम और 470 आशा वर्कर्स की ड्यूटी लगाई गई है। एएनएम जहां टीका लगा रही हैं तो आशा वर्कर्स घरों में जाकर लोगों को इस मुहिम की जानकारी दे रही हैं।
डॉ. मान ने बताया कि 18 मार्च को मुहिम का समापन होगा और तब तक दो हजार बच्चों को कवर करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर रोज सेशन लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई टीके बच्चे के लिए बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में माता-पिता टीकाकरण नहीं करवा पाते। ऐसे बच्चों को कवर करने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है, जिसके तहत टीकाकरण से वंचित काफी केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों को लगाए जा रहे टीके
टीडी-1, टीडी-2, टीडी-बी, बीसीजी, ओपीवी-1, पेंटा-1, आरवीवी-1,एफएलपीवी-1, पीसीवी-1,ओपीवी-2,पेंटा-2, आरवीवी-2, ओपीवी-3, पेंटा-3, आरवीवी-3, एफएलपीवी-2,पीसीवी-2, एमसीवी/एमआर-1, एफएलपीवी-3, जेई-1, पीसीवी-बी, विटामिनए-1, डीपीटी-बी व विटामिन ए-2 समेत अन्य टीके लगाए जा रहे हैं।
स्कूलों के लिए बनाई हैं 10 टीमें
नोडल अधिकारी डॉ.आशीष मान ने बताया कि साप्ताहिक विशेष टीकाकरण मुहिम के तहत स्कूलों के लिए 10 विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें केवल स्कूलों को ही कवर कर रही हैं। तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर छह और मातृ-शिशु अस्पताल और नागरिक अस्पताल की चार टीमें इस काम में जुटी हैं।
जानिये...किस दिन कितने बच्चे किए कवर
तारीख- बच्चे कवर किए
13 मार्च -200
14 मार्च-287
15 मार्च- 333
16 मार्च-212
अधिकारी बोले
समय पर बच्चे की टीकाकरण बेहद जरूरी है। हर माता-पिता को यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। टीकाकरण से वंचित बच्चों को कवर करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है और वीरवार तक 1032 बच्चे कवर किए गए हैं। 18 मार्च को इसका समापन किया जाएगा।
-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी