{"_id":"606618888ebc3e8d2a115651","slug":"corona-vaccine-applied-to-2803-people-aged-45-or-older-charkhidadri-news-rtk602541299","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 या इससे अधिक उम्र के 2803 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 या इससे अधिक उम्र के 2803 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
बौंदकलां स्वास्थ्य केंद्र पर व्यक्ति को वैक्सीन लगाते हुए।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले में भी एक अप्रैल से 45 या इससे अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत हो गई है। वीरवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने सेशन लगाकर 2803 लोगों का टीकाकरण किया। सिविल अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी और पीएचसी पर सेशन लगाए गए। पिछले तीन दिनों में विभाग ने जिले में 11320 लोगों को और अब तक 43685 लोगों को वैक्सीन लगा जा चुका है।
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज एवं डिप्टी सीएमओ आशीष मान ने बताया कि वीरवार को आयोजित सेशन में 200 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने बताया कि 30 और 31 मार्च व एक अप्रैल के लिए स्वास्थ्य विभाग को दस हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला था। इन तीन दिनों में 11 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
उन्होंने बताया कि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार के निर्देशानुसार वीरवार को सिविल अस्पताल, मातृ शिशु अस्पताल के अलावा तीन सीएचसी और 12 पीएचसी पर वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि बीते तीन दिनों में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरूकता देखने को मिली है और विभिन्न विभागों का सहयोग भी इस कार्य में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
जानिए...किस केंद्र पर कितनों ने लगवाई वैक्सीन
झोझूकलां में 130, बलकरा में 87, मानकावास में 227, संतोकपुरा में 63, माई कलां में 137, गोपी में 305, कादमा में 146, बाढड़ा में 69, छपार में 189, हड़ौदी में 71, बौंदकलां में 256, अचीना में 166, रानीला में 203, सांवड़ में 20, इमलोटा में 138, मातृ-शिशु अस्पताल में 83, सिविल अस्पताल में 600 लोगों को वैक्सीन दी गई।
विभाग ने लिए कोरोना जांच के लिए 592 सैंपल
वीरवार को जिले में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले से 592 नए सैंपल लिए। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि एक अप्रैल 2021 तक जिले से 141239 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 2143 की रिपोर्ट लंबित हैं। इस समय जिले में 19 संक्रमित उपचाराधीन हैं जबकि 1509 कोरोना को मात दे चुके हैं।