{"_id":"6005d7b28ebc3e340b176383","slug":"corona-vaccination-held-at-the-one-center-in-the-afternoon-first-dose-given-to-50-health-workers-charkhidadri-news-rtk591488326","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद एक ही केंद्र पर हुआ कोरोना टीकाकरण, 50 स्वास्थ्यकर्मियों को दी पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद एक ही केंद्र पर हुआ कोरोना टीकाकरण, 50 स्वास्थ्यकर्मियों को दी पहली डोज
विज्ञापन
Corona vaccination held at the one center in the afternoon, First dose given to 50 health workers
- फोटो : CharkhiDadri
कोरोना टीकाकरण का दूसरा सेशन सोमवार को दोपहर बाद शुरू किया गया। दूसरे दिन जिले में एक ही केंद्र पर वैक्सीनेशन की गई और शाम साढ़े चार बजे तक 50 स्वास्थ्यकर्मी कवर किए गए। जिले में अब तक हुए वैक्सीनेशन के दो सेशन में 231 स्वास्थ्यकर्मी कवर किए गए हैं। पहली डोज लगने के बाद किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
सोमवार सुबह तक जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन की कोई तैयारी नहीं थी। दोपहर को हेड ऑफिस से निर्देश मिलने के बाद आनन-फानन में सोमवार का सेशन दोपहर करीब दो बजे शुरू किया गया। शनिवार को जिले में दो जगहों पर वैक्सीनेशन किया गया था, लेकिन सोमवार को केवल सिविल अस्पताल में ही कोरोना टीकाकरण किया।
इस दौरान अस्पताल में तैनात स्टाफ सदस्यों को ही कोरोना की पहली डोज दी गई। डोज लगाने के बाद सभी स्वास्थ्यकर्मियों को 30 मिनट के लिए ऑब्जर्वेशन कक्ष में रखा गया और किसी को स्वास्थ्य संबंधी कोई तकलीफ नहीं हुई। डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेश ने वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया और उन्हें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन
आज बलकरा और बौंदकलां में होगा वैक्सीनेशन
वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि मंगलवार के सत्र की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। मंगलवार को बौंदकलां सीएचसी और बलकरा पीएचसी में टीकाकरण किया जाएगा। दोनों केंद्रों पर 100-100 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी।
तीन चिकित्सकों समेत बीस स्टाफ नर्सों ने लगवाया टीका
सोमवार को सिविल अस्पताल में तीन चिकित्सकों समेत बीस स्टाफ नर्सों ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक ढाई घंटे में 50 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।
सोमवार को एक ही जगह पर वैक्सीनेशन किया गया और हमने 50 और स्वास्थ्यकर्मियों को कवर किया है। मंगलवार को बौंदकलां और बलकरा पीएचसी पर सौ-सौ स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। मंगलवार के सेशन की हमने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
डॉ. आशीष मान, कोरोना वैक्सीनेशन इंचार्ज