फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona Vaccination Festival: Target of 2500 on first day, 3218 vaccinated

कोरोना टीकाकरण उत्सव: पहले दिन 2500 का मिला लक्ष्य, 3218 को लगाई वैक्सीन

Sun, 11 Apr 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination Festival: Target of 2500 on first day, 3218 vaccinated
वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लेने पहुंचीं एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर अल्कनंदा स्वास्थ्य विभ? - फोटो : CharkhiDadri
जिला स्वास्थ्य विभाग ने चार दिवसीय टीका उत्सव की रविवार से शुरुआत कर दी है। पहले दिन विभाग को 2500 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला था और शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सेशन और आउटरीज सब सेशन लगाकर 3218 लोगों को कवर किया। वहीं, टीकाकरण उत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को एनएचएम की डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर अल्कनंदा पहुंचीं।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे सिविल अस्पताल पहुंचकर एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर ने पहले सीटीएम अमित मान के साथ टीकाकरण उत्सव की शुरुआत की और इसके बाद टीकाकरण केंद्रों का जायजा लिया। डॉक्टर अल्कनंदा छपार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने भी पहुंचीं। वहीं, उन्होंने गांधी नगर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में लगाए गए आउटरीच वैक्सीन शिविर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार, जिला वैैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान, डॉक्टर अनीता गुलिया, डॉक्टर संजय गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज ने बताया कि टीकाकरण उत्सव के पहले ही दिन स्वास्थ्य विभाग ने 17 केंद्रों पर 3218 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

चार घंटे दादरी रुकी डिप्टी डायरेक्टर, स्टाफ से कोरोना पर की चर्चा
एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अल्कनंदा करीब चार घंटे तक दादरी रुकी। उन्होंने सिविल अस्पताल में स्टाफ की बैठक ली और इसमें कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन कार्य की मौजूदा स्थिति पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस नए रूप में सामने आ रहा है। इसलिए फेस मास्क लगाना व सामाजिक दूरी रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी सिविल अस्पताल में हुआ सबसे अधिक वैक्सीनेशन
सिविल अस्पताल में 456, एमसीएच में 68, बौंद कलां में 277, झोझू कलां में 210, गोपी में 200, अचीना में 150, रानीला में 167, इमलोटा में 148, सांवड़ में 198, छपार में 119, बाढड़ा में 168, कादमा में 200, हड़ौदी में 200, बलकरा में 149, मानकावास में 145, माई कलां में 240, संतोखपुरा में 123 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

आज लघु सचिवालय में लगाया जाएगा सेशन: आशीष मान
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि सोमवार को लघु सचिवालय में सेशन लगाकर यहां ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को 80 से अधिक वैक्सीनेशन प्वाइंट बनाए जाएंगे जिनमें करीब 60 आउटरीच प्वाइंट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed