{"_id":"5f00be058ebc3e42df18001b","slug":"corona-sample-test-report-charkhidadri-news-rtk5625255163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अटकी ट्रू नेट मशीन के रजिस्ट्रेशन की मंजूरी, विभाग नहीं करवा पा रहा इंस्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अटकी ट्रू नेट मशीन के रजिस्ट्रेशन की मंजूरी, विभाग नहीं करवा पा रहा इंस्टॉल
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में ट्रू नेट मशीन पहुंचने के बावजूद इससे कोरोना टेस्ट शुरू नहीं किए गए हैं। इसका कारण रजिस्ट्रेशन की चंडीगढ़ से मंजूरी न मिलना है। 20 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया पूरी कर दी है, लेकिन रजिस्ट्रेशन की अनुमति न मिलने के चलते मशीन इंस्टॉल नहीं की है। अभी कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल रोहतक पीजीआई ही भेजे जा रहे हैं। सैंपलों की रिपोर्ट तीन से चार दिन बाद मिलती है और तब तक संक्रमित अपने परिजनों या पड़ोसियों के संपर्क में भी आ चुका होता है। पिछले कुछ दिनों में ऐसे एक-दो नहीं बल्कि आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं।
चरखी दादरी जिले से शुक्रवार तक कोरोना टेस्ट के लिए रोहतक पीजीआई 5143 सैंपल भेजे हैं, जिनमें से शाम तक जिला स्वास्थ्य विभाग के पास 4855 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव पहुंची है। इसके अलावा 87 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव भी आई है। जिले में कोरेेना टेस्ट की सुविधा नहीं होने के चलते रोहतक पीजीआई सैंपल भेजे जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट तीन से चार दिन बाद मिल रही हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रिपोर्ट मिलने में लगने वाले समय का कारण पीजीआई में वर्क लोड बताते हैं। सरकार ने सैंपल रिपोर्ट में हो रही देरी को देखते हुए गत 15 जून को ट्रू नेट मशीन जिला अस्पताल में खरीदकर भेजी थी।
सीएमओ मंजू कादयान ने मशीन को शुभारंभ किया था। उस दौरान उन्होंने बताया था कि करीब एक सप्ताह के अंदर मशीन को इंस्टॉल करवा दिया जाएगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सूत्रों के अनुसार 15 जून को ही रजिस्ट्रेशन की मंजूरी लेने के लिए ई-मेल चंडीगढ़ भेज दी गई थी। अब तक वहां से स्वीकृति नहीं मिल पाई है और इसके चलते मशीन इंस्टॉल नहीं की जा सकी है। मशीन से एक दिन में 80 सैंपलों की जांच की जा सकती है। इसके जरिए किए गए सैंपल टेस्ट की रिपोर्ट पीजीआई की रिपोर्ट से काफी पहले मिल जाती है।
विज्ञापन
मशीन से एक साथ दो सैंपलों की होगी जांच, दो घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
ट्रू नेट मशीन इंस्टॉल होने के बाद सैंपल रोहतक पीजीआई भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। औसतन जिले से प्रतिदिन औसतन 40-70 सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं जबकि मशीन से एक दिन में 80 सैंपलों की रिपोर्ट मिल सकेगी। एकसाथ मशीन से दो सैंपलों के टेस्ट संभव है। सैंपल देने के दो घंटे बाद ही रिपोर्ट मिल जाएगी।
सैंपल रिपोर्ट देरी से मिलने के चलते जिले में फैल रहा कोरोना
मशीन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही इंस्टॉल करने की जरूरत है। जिले में पिछले 15 दिन में कोरोना के 20 ऐसे मामले सामने आए हैं जो संक्रमितों के संपर्क में आए हैं। उन संक्रमितों की रिपोर्ट तीन से चार दिन बाद मिली और तब तक वो अपने पूरे परिवार के संपर्क में आ चुके थे जबकि मशीन इंस्टॉल होती तो दो घंटे में रिपोर्ट आने पर उन्हें समय रहते आइसोलेट किया जा सकता था।
पिछले एक सप्ताह में ये रही हैं सैंपलों और रिपोर्ट की स्थिति
दिनांक सैंपल भेजे रिपोर्ट मिलीं
28 जून 37 49
29 जून 32 10
30 जून 49 33
1 जुलाई 42 76
2 जुलाई 98 76
3 जुलाई 120 40
रजिस्ट्रेशन की अनुमति मिलते ही मशीन को इंस्टॉल करवा दिया जाएगा। हमारी तैयारियां पूरी है और जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ट्रू नेट मशीन से कोरोना टेस्ट शुरू कर दिए जाएंगे।
- मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी