फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona outbreak increased, department ordered 1500 isolation kits and five thousand doses of vaccine

कोरोना का बढ़ा प्रकोप, विभाग ने मंगवाई 1500 आइसोलेशन किट और पांच हजार डोज वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corona outbreak increased, department ordered 1500 isolation kits and five thousand doses of vaccine
चरखी दादरी। जिले में पिछले 20 दिनों के अंदर कोरोना संक्रमितों की संख्या जीरो से 268 पर पहुंच गई है। लगातार जिले में पॉजिटिव केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध होम आइसोलेशन किट खत्म होने की कगार पर है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से 1500 आइसोलेशन किट की मांग की है। वहीं, कोरोना के चलते पांच हजार वैक्सीनेशन की डोज भी मंगवाई गई हैं। सीएमओ के अनुसार एक-दो दिन में ही डिमांड पूरी होने की उम्मीद है और तब तक काम चलाने के लिए विभाग के पास स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन

दादरी जिले में लोग लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि एक भी संक्रमित को अब तक अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। शनिवार सुबह तक संक्रमित मिले 268 लोगों में से 42 घर रहकर स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 15 जनवरी की सुबह तक जिले में सक्रिय सभी 226 केस भी घर पर ही उपचाराधीन हैं। इस बार होम आइसोलेशन की समयावधि सात दिन की गई है। घर पर उपचार लेने वाले सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेशल किट मुहैया करवाई जा रही है, जिसमें डिजिटल थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर स्टिमर समेत दवाएं होती हैं।
विज्ञापन

28 दिसंबर तक विभाग के पास 500 आइसोलेशन किट थीं, जो 20 दिन के बाद अब करीब 225 ही बची हैं। जिस लिहाज से पिछले पांच दिनों से केस मिल रहे हैं उससे किट का बचा स्टॉक सोमवार तक खत्म हो सकता है। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से 1500 होम आइसोलेशन किट मांगी हैं और इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह तक होम आइसोलेशन किट पहुंचने की उम्मीद है। दूसरी ओर जिले में वैक्सीनेशन कार्य निरंतर जारी है और पिछले दो दिनों की अगर बात करें तो 3000 लोगों को कवर किया गया है। इस समय किशोरों को पहली और फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्री-कॉशनरी डोज लगाई जा रही हैं और इसके मद्देनजर पांच हजार डोज वैक्सीन की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझदारी : नियमों का पालन कर एक सप्ताह के अंदर इन्होंने दी कोरोना को मात
केस-1 :
जिले के एक गांव निवासी 28 वर्षीय एक युवक ने बताया कि वो गत सात जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। एक सप्ताह तक उसने खुद को होम आइसोलेट कर परिवार और दूसरों से अलग रखा। गाइडलाइन की पालना के साथ संतुलित आहार का सेवन करने से एक सप्ताह के अंदर कोरोना को मात देने में कामयाब रहा।
केस-2:
कोरोना को हराने वाली शहर निवासी 32 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके अलावा परिवार का एक और सदस्य संक्रमित मिला था। दोनों को विभाग ने होम आइसोलेट किया था। टीम द्वारा दी गई हिदायतों का पूर्णतया पालन किया और कोरोना को हराने में कामयाब रहे। महिला ने बताया कि उन्हें पहले ही दिन होम आइसोलेशन किट मिल गई थी।
होम आइसोलेट संक्रमित इन बातों का रखें ख्याल -
- खुद को एकांतावास में रखें।
- परिवार के दूसरे सदस्यों के संपर्क में न आएं।
- होम आइसोलेशन किट का सही से प्रयोग करें।
- संतुलित आहार लें और सोच को सकारात्मक रखें।
इधर....रेडक्रॉस से विभाग को मिलेंगे 16 जेनरेटर, डीसी ने दी मंजूरी -
जिले के मातृ-शिशु अस्पताल, बौंदकलां, गोपी व झोझूकलां सीएचसी समेत 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही जेनरेटर की व्यवस्था हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की मांग को डीसी प्रदीप गोदारा ने मंजूरी दे दी है। सीएमओ ने बताया कि ये जेनरेटर रेडक्रॉस फंड के जरिये दिए जाएंगे और अगले सप्ताह तक सभी जेनरेटर मिलने की उम्मीद है। इसके बाद किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली संबंधी संकट नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल के अलावा बौंदकलां सीएचसी हॉटलाइन से कनेक्ट है।

-------
वर्जन::
हमारे पास फिलहाल 200 से अधिक होम आइसोलेशन किट हैं, लेकिन संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके मद्देनजर 1500 किट की हमने डिमांड की है। रेडक्रॉस के बजट से जल्द हमें 16 जेनरेटर भी मिलने वाले हैं।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed