{"_id":"60787ec28ebc3ee63a17bb58","slug":"corona-is-increasing-concern-101-infected-in-three-days-44-new-cases-on-thursday-charkhidadri-news-rtk6046280155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना बढ़ा रहा चिंता, तीन दिन में मिले 101 संक्रमित, वीरवार को 44 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना बढ़ा रहा चिंता, तीन दिन में मिले 101 संक्रमित, वीरवार को 44 नए मामले
विज्ञापन
वीरवार को वैक्सीनेशन करवाता बुजुर्ग।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले में वीरवार को 44 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह एक दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है और इससे पॉजिटिव रेट भी काफी बढ़ गई है। सभी संक्रमितों को ट्रेस कर लिया गया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को भी वैक्सीनेशन कार्य भी किया गया।
बीते तीन दिनों से कोरोना का ग्राफ जिले में तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को 28 तो बुधवार को 29 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वीरवार को 44 केस सामने आए हैं जिनमें तीन स्कूली विद्यार्थी और 17 महिलाएं भी शामिल हैं। बिरही कलां मेंतीन विद्यार्थियों समेत 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वीरवार को 44 केस मिलने के बाद अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1733 हो गई है। इनमें से 1529 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 178 कोरोना पॉजिटिव केस सक्रिय हैं। 15 अप्रैल तक जिले से कोरोना जांच के लिए 148668 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1269 की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को 612 सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 26 संक्रमित उपचाराधीन हैं।
ये विद्यार्थी और महिलाएं मिले संक्रमित
वीरवार को कंहेटी निवासी 19 वर्षीय युवती, चिड़िया निवासी 22 वर्षीय युवती, एमएलआर हॉस्टल में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा, वार्ड 14 निवासी 33 वर्षीय महिला, साहुवास निवासी 31 वर्षीय महिला, बाढड़ा के जेवली रोड निवासी 42 वर्षीय महिला, यूनियन बैंक के समीप रहने वाली 21 वर्षीय युवती, ढाणी फौगाट निवासी 56 वर्षीय महिला, झोझूकलां निवासी 60 वर्षीय महिला, बिरही कलां निवासी 80, 35 व 38 वर्षीय महिला समेत 10, 11 और 12 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, दादरी निवासी 73 वर्षीय और सरूपगढ़ निवासी 31 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
18 से 73 साल है संक्रमित पुरुषों की उम्र
वीरवार को संक्रमित मिलने वाले पुरुष 18 से 73 वर्षीय है। लोहरवाड़ा निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, मड़ाना निवासी 18 वर्षीय युवक, शहर निवासी 28 वर्षीय युवक, मानकावास निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, गली नंबर आठ निवासी 28 वर्षीय युवक, रोज गार्डन के समीप रहने वाला 36 वर्षीय व्यक्ति, छोटूराम स्कूल के समीप रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति, चरखी निवासी 35 साल का व्यक्ति, जेवली निवासी 25 वर्षीय युवक, बाढड़ा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, जगरामबास निवासी 23 वर्षीय युवक, चरखी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, ढाणी फौगाट निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, बिरही कलां निवासी 57 और 40 वर्षीय दो व्यक्ति, झोझूकलां निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और शहर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग समेत 24 पुरुष वीरवार को संक्रमित मिले हैं।
17 केंद्रों पर 492 लोगों को लगाई वैक्सीन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि वीरवार को 17 केंद्रों पर 492 लोगों को कोविशील्ड और को वैक्सीन की डोज दी गई। उन्होंने बताया कि बौंदकलां में 60, छपार में 17, सिविल अस्पताल में 66, मातृ-शिशु अस्पताल में 30, इमलोटा में 35, सांवड़ में 30, रानीला में 67, मानकावास, हड़ौदी और बलकरा में बीस-बीस व गोपी में 30 लोगों को वैक्सीन दी गई। अचीना में 50, बाढड़ा में तीन, कादमा में सात, माई कलां में 17 और संतोकपुरा में 20 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
कोरोना लोगों के आतंरिक अंगों पर डालता है असर, बरतें सावधानियां: सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि कोरोना का ग्राफ बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि भले ही व्यक्ति कोरोना को मात दे दे, लेकिन इसका प्रभाव शरीर के आतंरिक अंगों पर पड़ता है। लोग इससे बचाव के लिए सावधानियां बरतते रहे और मास्क व दो गज की दूरी का आवश्यक ख्याल रखें।