फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: Infection rate increased by 5 percent in 15 days, recovery rate increased by 43 percent

कोरोना : 15 दिनों में 5 प्रतिशत तक बढ़ी संक्रमण दर, 43 फीसदी बढ़ी रिकवरी रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Corona: Infection rate increased by 5 percent in 15 days, recovery rate increased by 43 percent
कोरोना जांच के लिए सैंपल देते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जनवरी के पिछले 15 दिनों में जिले में ताबड़तोड़ कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिससे संक्रमण दर करीब पांच प्रतिशत बढ़ी है। इस समयावधि में 1225 संक्रमित मिले हैं जिनमें से एक की मौत हुई है जबकि 880 कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। पिछले पंद्रह दिनों में जिले का रिकवरी रेट भी 17 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, रविवार को जिले में 84 नए केस मिले हैं जबकि 13 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में नए केस मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6628 हो गई है। अब तक जिले में 5874 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है जबकि 140 की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को विभाग ने 217 नए सैंपल लिए हैं जिनकी रिपोर्ट अभी लंबित हैं। 30 जनवरी तक जिले से कोरोना जांच के लिए 330889 सैंपल लिए जा चुके हैं। रविवार को मिले नए संक्रमितों में 36 महिलाएं और पांच बच्चे भी हैं। 18 संक्रमित शहर के जबकि 66 गांवों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

अब अगर 15 जनवरी तक की कोरोना की स्थिति देखें तो संक्रमितों की संख्या 5393 थी जबकि कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 4994 था। इस समयावधि तक विभाग ने 322361 सैंपल लिए थे। 15 और 30 जनवरी के आंकड़ों की तुलना करें तो इस समयावधि में 1225 नए केस मिले हैं जबकि 880 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 30 जनवरी तक जिले की संक्रमण दर 7.62 प्रतिशत और रिकवरी रेट 60.41 प्रतिशत है। पिछले 15 दिनों में विभाग ने 8528 सैंपल लिए हैं और इस लिहाज से हर सातवें सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में यहां मिले नए संक्रमित
रविवार को झज्जर घाटी, वार्ड-9, गांधी नगर, शंकर कॉलोनी, मेजबान चौक, कोर्ट कॉम्पलेक्स, घिकाड़ा रोड, लोहारु रोड, सरदार झाडू सिंह चौक क्षेत्र, बस स्टैंड क्षेत्र, एमसी कॉलोनी, रेस्ट हाउस क्षेत्र आदि क्षेत्रों में 18 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
- अचीना और मानकावास में मिले पांच-पांच केस
रविवार को अचीना और मानकावास में पांच-पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। गोपी में चार और रावलधी में तीन केस पाए गए हैं। इनके अलावा छपार, डोहकी, हुई, पांडवान, पैंतावास कलां, बिरही कलां, खातीवास, बलाली, अचीना, मकड़ाना, काकड़ोली हुक्मी, गोपी, सांवड़, हिंडोल, लांबा, द्वारका, इमलोटा, डोहका हरिया, झिंझर, कलियाणा, बीजना, मंदौली, रामनगर, मिसरी, झोझूकलां, खेड़ी बत्तर, श्यामकलां, जेवली, काकड़ोली हुक्मी और बाढड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्र के 66 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
रविवार को जिले में नहीं चली वैक्सीनेशन ड्राइव
रविवार को जिले में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव नहीं चली और इसकी पुष्टि जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर आशीष मान ने की है। लगातार सेशन रहने के चलते एक दिन टीम को आराम दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 421555 लोगों को पहली और 376361 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।

वर्जन
रविवार को 84 नए केस मिले हैं जबकि 13 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में 614 सक्रिय केस हैं जबकि 217 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। 15 जनवरी के बाद कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की गति पहले 15 दिनों के मुकाबले बढ़ी है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed