फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona infected as city council chief

सीएम के संपर्क में आए नप प्रधान मिले कोरोना संक्रमित, डीसी के अलावा 12 पार्षदों और एक हजार लोगों से हुआ संपर्क

Tue, 25 Aug 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corona infected as city council chief
दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर लौटे नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनकी मंगलवार सुबह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना संक्रमित मिले चेयरमैन डीसी, 12 पार्षदों और एक हजार लोगों के संपर्क में आ चुके हैं। चेयरमैन ने इन सभी से होम आइसालेट होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि 19 से 24 अगस्त तक उनके संपर्क में आने वाले लोग तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन

गत 18 अगस्त को चेयरमैन संजय छपारिया ने दिल्ली में मुख्यमंत्री से भेंट की थी और दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत भी हुई थी। दिल्ली से लौटने के बाद नप चेयरमैन ने अधिकारियों से बैठक भी की और शहर के कई बड़े व्यापारी भी उनके संपर्क में आए हैं। बता दें कि चेयरमैन बनने से पहले संजय छपारिया व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी रह चुके हैं। सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इसका पता चलते ही चेयरमैन संजय छपारिया ने खुद को हो आइसोलेट कर दिया। मंगलवार सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद नप अधिकारियों और पार्षदों में हड़कंप मच गया। 19 से 24 अगस्त के बीच चेयरमैन का एक हजार से अधिक लोगों के साथ संपर्क में हुआ है। चेयरमैन संजय छपारिया ने दो दिन पहले ही भाजपा जिला अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में भी भाग लिया था। चेयरमैन ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 200 लोग मौजूद थे। उन्होंने आयोजन के दौरान उनके संपर्क में आए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी खुद को होम आइसोलेट करने और कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
विज्ञापन

दो केस मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 246 : नप चेयरमैन के अलावा घिकाड़ा रोड निवासी एक व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि उक्त व्यक्ति की उम्र 43 साल है और उसकी हिसार की ट्रेवल हिस्ट्री है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 246 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 संक्रमितों को ठीक होने के बाद किया डिस्चार्ज : जिले में अब तक संक्रमित मिले 246 लोगों में से 190 ठीक हो चुके हैं। एक संक्रमित की मौत हो चुकी है जबकि 55 सक्रिय मरीज हैं। अगले दो दिनों में संक्रमितों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 11 हजार 400 से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed