फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona-free district, vaccination of adolescents in the age group of 12 to 14 started

कोरोना मुक्त हुआ जिला, 12 से 14 आयुवर्ग के किशारों का वैक्सीनेशन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Corona-free district, vaccination of adolescents in the age group of 12 to 14 started
सिविल अस्पताल में किशोर को कोरबीवैक्स नामक वैक्सीन लगाते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का भी टीकाकरण भी शुरू कर दिया है। डीसी प्रदीप गोदारा ने टीकाकरण की शुरुआत की। पहले दिन केवल सिविल अस्पताल में 30 बच्चों को टीका लगाया गया। दादरी जिला एक बार फिर से कोरोनामुक्त हो गया।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप गोदारा ने बताया कि जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोर्बेवैक्स नाम की यह वैक्सीन 12 से 14 साल के 20100 बच्चों को लगाई जाएगी। इसमें दोनों डोज का अंतर 28 दिन का रहेगा। उपायुक्त ने प्रशासन की ओर से हर कार्य में स्वास्थ्य विभाग को यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि बुधवार को जिले में 150 लोगों को वैक्सीन लगाई गई और इनमें 12 से 14 आयुवर्ग के 14 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 426600 लोगों को पहली और 406247 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वीरवार को 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का सभी 17 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक संक्रमित हुआ ठीक, नया कोई केस नहीं
बुधवार को जिले में एक मरीज ने कोरोना का मात दी है और इसके साथ ही जिला कोरोनामुक्त हो गया। दूसरी ओर बुधवार को कोई नया केस सामने नहीं आया। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि कोरोना जांच के लिए बुधवार को 441 नए सैंपल लिए गए और इनकी रिपोर्ट फिलहाल लंबित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 7419 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, जिनमें से 7274 ने कोरोना को हराया है जबकि 145 की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed