फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: Department will take samples for genome sequencing of infected people suffering from respiratory disease

कोरोना: सांस की बीमारी से ग्रस्त संक्रमितों की जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल लेगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona: Department will take samples for genome sequencing of infected people suffering from respiratory disease
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने पहुंची टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में कोरोना केस फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले पांच दिनों के अंदर जिले में छह कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हो गया है। अब विभाग की योजना है कि सांस में तकलीफ वाले संक्रमितों के जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल लिए जाएंगे, जिनकी जांच दिल्ली में करवाई जाएगी। इसकी पुष्टि कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर संदीप ने की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यालय से निर्देश आए हैं, जिन पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले की अगर बात करें तो मई में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। पांच दिन में छह कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। इसके मद्देनजर विभाग ने सैंपलिंग और कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य तेज कर दिया है। वहीं, विभाग की योजना की अगर बात करें तो जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर आयुष विभाग के चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएंगी। इतना ही नहीं विभाग अब सैंपलिंग टीमों की संख्या बढ़ाने की योजना पर भी काम कर रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इस समय सैंपलिंग के लिए जिले में 25 टीमें हैं। अगर कोरोना केस में इजाफा होता है तो टीमों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी की जाएगी। खासकर शहर में सैंपल लेने वालीं टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि सार्वजनिक स्थानों को कवर किया जा सके। वहीं, कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर संदीप ने बताया कि ऐसे कोरोना संक्रमित जो पहले ही सांस की बीमारी से ग्रस्त हैं, उनका जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल लेकर दिल्ली भेजे जाएंगे। हालांकि इनकी संख्या निर्धारित नहीं है। दूसरी ओर वैक्सीनेशन की अगर बात करें तो वीरवार को विभागीय टीमों ने 1549 लोग कवर किए। 961 लोगों को एहतियाती डोज दी गई जबकि 12 से 14 आयुवर्ग में 451 किशोर और किशोरी कवर किए गए। राहत की बात यह रही कि वीरवार को जिले में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जानिये किस केंद्र पर कितने लोगों को लगाई वैक्सीन
वीरवार को सिविल अस्पताल में 173, एमसीएच में 10, बौंदकलां में 100, रानीला में 10, सांवड़ में 111, झोझूकलां में 327, बलकरा में 162, संतोकपुरा में 118, मानकावास में 90, माई कलां में 50, गोपी में 73, बाढड़ा में 121, हड़ौदी में 40, कादमा में 50 और छपार में 92 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई।
- 561 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित
कोरोना की अगर अब तक की स्थिति देखें तो जिले में 7433 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 145 की मौत हई है जबकि 7283 स्वस्थ हुए हैं। जिले में इस समय पांच संक्रमित उपचाराधीन हैं। अब तक विभाग कोरोना जांच के लिए जिले से 3,64,932 सैंपल ले चुका है। वीरवार को 296 सैंपल लिए गए और फिलहाल 561 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।
एक्सपर्ट व्यू : मास्क का प्रयोग करें शुरू, गाइडलाइन का करें पालन
कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर संदीप ने कहा कि जिले में कोरोना केस फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में जिलावासियों से अपील है कि मास्क का उपयोग फिर से शुरू कर दें और कोविड गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि अगर अब ढिलाई बरती गई तो इसका खामियाजा आगे चलकर भुगतना पड़ेगा।

जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए केवल उन संक्रमितों के सैंपल लिए जाएंगे, जो सांस की बीमारी से ग्रस्त हैं। ये सैंपल दिल्ली भेजे जाएंगे और इस संबंध में मुख्यालय से निर्देश मिल चुके हैं। दादरी जिले में फिलहाल कोरोना के पांच केस सक्रिय हैं।
-डॉ. संदीप, कोविड नोडल अधिकारी

  स्वास्थ्य केंद्र पर बूस्टर डोज लगवाता बुजुर्ग।

स्वास्थ्य केंद्र पर बूस्टर डोज लगवाता बुजुर्ग।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed