फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

चार महिलाओं समेत सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 22 Jul 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना संक्रमित को हॉम आइसोलेट करने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
जिले में मंगलवार सुबह सात कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें चार महिलाएं भी हैं। शहर के छह कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से पांच वार्ड-13 के और एक गांधी नगर का रहने वाला है। वार्ड-13 के पांचों नए संक्रमित पहले संक्रमित मिल चुके दो लोगों के संपर्क में आए हुए हैं। पातुवास गांव में भी एक और व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह भी पहले संक्रमित मिल चुके व्यक्ति के संपर्क में आया हुआ है। पातुवास निवासी एक संक्रमित की दूसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब जिले में 38 एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने पुष्टि करते हुए बताया कि नए सात पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 120 हो गई है। इनमें से 80 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। जिले में अब 39 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि नए सात संक्रमितों में से छह दादरी शहर के हैं। वार्ड-13 निवासी पांचों संक्रमित दो संक्रमितों के संपर्क में आए हुए हैं। वार्ड-13 में ही चार महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन

चंचल तोमर ने बताया कि संक्रमित महिलाएं 43, 26, 42 व 55 साल की हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड-13 निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट गत 19 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। 43, 26 व 42 वर्षीय महिलाएं उसके संपर्क में आई हुई हैं। इसके अलावा वार्ड निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट गत 12 जुलाई को पॉजिटिव आई थी और उसके संपर्क में आया 31 वर्षीय व्यक्ति और 55 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पातुवास में मिला नया केस, पहले संक्रमित की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव
पातुवास गांव में 28 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। वह गत 13 जुलाई को पॉजिटिव मिले 48 साल के व्यक्ति के संपर्क में आया हुआ है। उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग ने 28 साल के युवक का सैंपल लिया था और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 48 वर्षीय व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
कोरोना टेस्ट के लिए अब तक लिए गए 6608 सैंपल
कोरोना टेस्ट के लिए अब तक जिले से 6608 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 120 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 6314 की रिपोर्ट निगेटिव है। जिले में 1570 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं और 1717 लोग होम क्वारंटीन हैं। 12 लोगों को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में और छह लोग क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती हैं। 174 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
भिवानी में बुक डिपो संचालक है गांधी नगर निवासी संक्रमित
मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मिला सातवां केस गांधी नगर का रहने वाला है। 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह भिवानी में बुक डिपो संचालक है। भिवानी से लौटने के बाद उसने सिविल अस्पताल में पहुंचकर सैंपल दिया था।

कोरोना संक्रमण की बनी चैन, धड़ाधड़ बढ़े केस
अब सामने आए ज्यादातर पॉजिटिव केस पहले संक्रमित मिले चुके लोगों के संपर्क में आए हुए हैं। कोरोना संक्रमण की चैन बनने से पिछले तीन दिनों में 16 नए मामले सामने आ गए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 119 हो गई है और इनमें से 80 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed