{"_id":"5e98a0a78ebc3e6fd500a33c","slug":"corona-charkhidadri-news-rtk5509805200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और सैंपलों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 27 की पेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और सैंपलों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 27 की पेंडिंग
विज्ञापन
फोटो 28
लॉकडाउन के चलते परशुराम चौक पर अलर्ट पुलिस बल।
राहत: अपने जिले में फिलहाल कोई नहीं है कोरोना पॉजटिव
- अब तक 151 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव, 27 की रिपोर्ट आनी बाकी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। कोरोना टेस्ट के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए 29 सैंपलों में से दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों रिपोर्ट वीरवार सुबह पीजीआई से जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। अभी 27 रिपोर्ट पेंडिंग हैं जो शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। वीरवार को जिले में 334 लोग होम क्वारंटीन किए गए। वीरवार तक जिले से 178 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं और इनमें से 151 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, कोरोना संक्रमित व्यक्ति की तीन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन के लिए रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार चरखी दादरी जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं है, जो राहत की बात है। हिंडोल निवासी एक व्यक्ति की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसे आइसोलेट करने के बाद तीन सैंपल भेजे गए और तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को जो 29 सैंपल भेजे गए थे, उनमें से दो की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि ये सैंपल दो पुरुषों के थे। वो खांसी-जुकाम और बुखार से ग्रस्त होने पर उपचार के लिए सिविल अस्पताल आए थे और लक्षण नजर आने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल लिए गए थे।
तोमर ने बताया कि वीरवार तक जिले से 178 सैंपल भेजे जा चुके हैं जिनमें से 151 की रिपोर्ट आ चुकी है जबकि 27 की जांच रिपोर्ट लंबित हैं। इमलोटा पीएचसी स्थित क्वारंटीन सेंटर में संदिग्धों की संख्या अधिक होने के चलते सर्वोदय स्कूल के क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने सर्वोदय स्कूल के क्वारंटीन सेंटर में 20 से अधिक संदिग्धों को निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड में अब बचे सिर्फ दो लोग
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि क्वारंटीन में रखे गए 978 लोग निगरानी का समय पूरा कर चुके हैं। 104 लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। इसके अलावा 334 लोग होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने बताया कि बाकी बचे 27 सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बफर जोन और रेड फ्लैग में शामिल सात गांवों के सभी लोगों की स्क्रीनिंग एक बार की जा चुकी हैं। हालांकि टीमों को निर्देश दिए गए है कि अगर किसी में लक्षण नजर आए तो उसे क्वारंटीन किया जाए।
-------
चरखी दादरी में फिलहाल कोरोना संक्रमित एक भी केस नहीं है। जिनमें लक्षण नजर आ रहे हैं उन सबके सैंपल लेकर हम जांच के लिए पीजीआई भेज रहे है। सभी से अपील है कि सतर्कता बरतें और लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें।
- डॉ.प्रदीप शर्मा, सीएमओ, चरखी दादरी