फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

दिल्ली की जमात में गए जिले के लोगों में नहीं मिले कोरोना के लक्षण

Thu, 02 Apr 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
corona
ग्रामीणों के बीच पहुंचे डीसी और एसपी। - फोटो : CharkhiDadri
दिल्ली की मरकज में शामिल होने के अंदेशे के बाद सभी 11 जमातियों की स्वास्थ्य की जांच कराई गई। यह है कि सभी स्वस्थ हैं। हालांकि प्रशासन ने इन सभी को घर में ही आइसोलेट कर दिया है। इस प्रकार दिल्ली की जमात में शामिल होने वाले सभी 27 संभावितों की जांच करा ली गई है और सब स्वस्थ मिले हैं। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया और पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने गुरुवार को इन गांवों में पहुंचे और लोगों के गांव पहुंचे और अन्य ग्रामीणों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने एक अफवाह पर तुरंत संज्ञान लिया और जिला के झोझू, कादमा, नांधा और बाढड़ा गांव में जाकर लोगों से बातचीत की और जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को आश्वस्त किया। उपायुक्त ने ग्रामीणों को समझाया कि जिला प्रशासन के पास दिल्ली से आए हुए प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी लगभग एक हफ्ते पहले ही आ गई थी और सभी लोगों का मेडिकल चेकअप भी करवाया जा चुका है। सभी लोग स्वस्थ हैं। दिल्ली से आने वाले पांच लोगों को 14 दिन पूरे होने तक हॉस्पिटल क्वारंटिन में रखा जाएगा। ये ऐसे लोग हैं, जिनको आए हुए अभी 9 दिन हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला के प्रत्येक गांव में बाहर से आए उसी गांव से संबंध रखने वाले लोगों को 14 दिन तक अलग स्थान पर रखने की व्यवस्था संबंधित सरपंच करें और सुनिश्चित करे कि उनको कोई परेशानी न हो। प्रशासन की ओर से भी बाहर से आने वाले सभी लोगों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है और जिला प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है। दिल्ली में एक्टिव 11 मोबाइल नंबरों के अलावा शहर की जामा मस्जिद में रह रहे 16 लोगों के भी जमाती होने का अंदेशा है और इसके चलते उनके स्वास्थ्य की जांच करवाई गई है और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका प्रतिदिन चैकअप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अफवाह फैलाने और उस पर प्रतिक्रिया देने सभी को बचना चाहिए। साथ ही किसी भी सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी जानकारी अथवा पोस्ट को आगे न भेजें। पुलिस प्रशासन की अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर है और ऐसे लोगों को पुलिस गिरफ्तार भी कर रही है। सभी लोग सतर्क रहें और अफवाह फैलाने वाले की जानकारी पुलिस को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed