फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona active case,charkhi dadri news

संक्रमित लेक्चरर की पत्नी बेटी, भतीजा मिले पॉजिटिव

Wed, 01 Jul 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
corona active case,charkhi dadri news
कंटेनमेंट जोन में स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CharkhiDadri
छोटी बाजारी क्षेत्र स्थित सर्राफा वाली गली के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये तीनों एक ही परिवार के हैं। परिवार का मुखिया (पेशे से लेक्चरर) पहले ही संक्रमित मिल चुका है। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि संक्रमित लेक्चरर के संपर्क में उसकी पत्नी, बेटी और भतीजा आए हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 81 हो गई है। बुधवार को दो संक्रमितों को कोविड-19 सेंटर से डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन

जिले में अब तक 81 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 48 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं जबकि 32 एक्टिव केस हैं। एक संक्रमित की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। बुधवार को तीन और पॉजिटिव रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पीजीआई से पहुंची हैं। इनमें 23 वर्षीय युवती, युवती का 27 वर्षीय चचेरा भाई और 45 वर्षीय मां शामिल है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने बताया कि परिवार का मुखिया पेशे से लेक्चरर है और उसकी बहादुरगढ़ की ट्रेवल हिस्ट्री थी। गत 20 जून को उक्त लेक्चरर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और इसके बाद उसे झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। उसके संपर्क में आए परिवार के छह सदस्यों के सैंपल लेकर पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि बाहर का कोई व्यक्ति इन संक्रमितों के संपर्क में नहीं आया है। सर्राफा वाली गली निवासी संक्रमितों की संख्या एक से बढ़कर चार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावलधी और भागवी निवासी संक्रमित लौटे घर
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि बुधवार को दो संक्रमितों को कोविड-19 सेंटर के आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज भी किया गया है। इनमें रावलधी गांव निवासी 43 वर्षीय महिला और भागवी गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति है। इन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और आइसोलेशन पीरियड पूरा होने तक होम क्वारंटीन रहना पड़ेगा।
तीन दिन बाद बढ़ा ग्राफ, 59.25 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट
रविवार, सोमवार और मंगलवार को कोरोना का एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया था, जो राहत की बात थी। तीन दिन तक कोरोना संक्रमितों का ग्राफ स्थिर रहा और बुधवार को तीन पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद ग्राफ ऊपर चढ़ गया। 81 में से 32 एक्टिव केस रहने पर जिले की रिकवरी रेट 59.25 प्रतिशत है।
42 सैंपल भेजे, 76 रिपोर्ट आईं निगेटिव
बुधवार शाम तक कोरोना अेस्ट के लिए जिले से 4925 सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए पीजीआई भेजे गए हैं। इनमें से 81 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 4769 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को 42 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि 76 निगेटिव रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचीं। अभी 75 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।
कोविड सेंटर में 16 तो क्वारंटीन सेंटरों में पांच लोग भर्ती
डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने बताया कि जिले के 1490 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1657 लोग होम क्वारंटीन हैं। इस समय कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 16 लोग भर्ती हैं, जबकि पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है।
एक से अधिक संक्रमित मिलने वाला जिले का पांचवां परिवार
सर्राफा वाली गली निवासी परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। परिवार के एक से अधिक संक्रमित मिलने वाला जिले का यह पांचवां परिवार है। इससे पहले अग्रसेन धर्मशाला क्षेत्र समेत सांवड़, चांगरोड़ व रावलधी गांव में भी एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य संक्रमित मिल चुके हैं।

तीनों पॉजिटिव लोग पहले संक्रमित मिल चुके व्यक्ति के संपर्क में आए हुए हैं। संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। बुधवार को 76 रिपोर्ट निगेटिव भी आई हैं। अब जिले में कोरोना के 32 केस एक्टिव हैं।
- डॉ. मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed