{"_id":"6080719c8ebc3e8d1d4f3cb5","slug":"corona-30-percent-of-total-infected-patients-found-in-20-days-charkhidadri-news-rtk605452244","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 20 दिन में कुल संक्रमितों के 30 प्रतिशत मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 20 दिन में कुल संक्रमितों के 30 प्रतिशत मरीज मिले
विज्ञापन
अप्रैल में कोरोना जिले में तेजी से फैल रहा है। 12 महीनों में जिले में जितने संक्रमित मिले थे, उनके 30 प्रतिशत अप्रैल के 20 दिनों में मिल चुके हैं। एक से 20 अप्रैल तक जिले में 346 संक्रमित मिले हैं। वहीं विभाग का दावा है कि जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। विभाग के पास 83 ऑक्सीजन बेडऔर 108 नॉन ऑक्सीजन बेड खाली पड़े हैं।
जिले में इस समय 278 संक्रमितों को होम आइसोलेट और 33 को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। होम आइसोलेट संक्रमितों की विभाग की टीमें घर जाकर जांच कर रही हैं। जिले में पांच संक्रमित इस समय ऑक्सीजन बेड पर और 25 नॉन ऑक्सीजन बेड पर हैं। अप्रैल 2020 से लेकर एक अप्रैल 2021 तक जिले में संक्रमितों की संख्या 1554 थी, जो 20 अप्रैल तक बढ़कर 1900 पर पहुंच गई। इन 20 दिन में स्वास्थ्य विभाग ने 10503 सैंपल लिए हैं। वहीं, इस समयावधि में 11320 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक अप्रैल तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संक्रमितों की संख्या 3 और होम आइसोलेट संक्रमितों की संख्या 16 थी। 20 अप्रैल तक आइसोलेशन वार्ड में 36 संक्रमित उपचाराधीन थे, जबकि होम आइसोलेट संक्रमितों की संख्या 16 से बढ़कर 288 पहुंच गई है। अप्रैल में तीन दिन के अंतराल में दो संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि जिले में इससे पहले दिसंबर में एक संक्रमित ने दम तोड़ा था।
संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में विभाग की तरफ से 238 बेड की व्यवस्था की गई है, जिनमें से 88 बेड ऑक्सीजन सुविधा युक्त हैं, जबकि 138 बेड नॉन ऑक्सीजन सुविधा के हैं। विभाग का दावा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर की किसी प्रकार की जिले में कमी नहीं है। फिलहाल 83 ऑक्सीजन के और 108 नॉन ऑक्सीजन के बेड खाली हैं। जिला निवासी छह संक्रमित इस समय दूसरे जिलों में उपचाराधीन हैं। वहां वो किसी अन्य बीमारी का उपचार करवाने पहुंचे थे, लेकिन कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण उन्हें वहीं भर्ती किया गया।
विज्ञापन
संक्रमितों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की व्यवस्थाएं
जगह कुल बेड ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड बिना ऑक्सीजन सुविधा के बेड
एमएलआर 100 50 50
इमलोटा पीएचसी 50 0 50
सर्वोदय क्वारंटीन सेंटर 50 0 50
सिविल अस्पताल 38 38 0
अप्रैल में युवाओं की सेहत पर भारी कोरोना
अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर ने युवा वर्ग को सबसे अधिक चपेट में लिया है। बीस दिनों में संक्रमित मिले 346 लोगों में से 200 से अधिक युवा हैं, जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है। वहीं, इस समयावधि में 21 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र एक से 16 साल के बीच है। वहीं, बुजुर्गों की अगर बात करें तो 98 वर्षीय व्यक्ति भी इस समयावधि में संक्रमित मिल चुका है। वहीं, अप्रैल में 20 से अधिक परिवारों में तीन या इससे अधिक लोग संक्रमित मिले हैं।
जिला कोरोना नोडल अधिकारी गौरव से सीधी बातचीत
सवाल: अप्रैल में जिले में कोरोना के लगातार केस सामने आ रहे हैं, क्या कहेंगे?
जवाब: देखिए, अप्रैल में पॉजिटिव रेट काफी ऊपर चला गया है जबकि रिकवरी रेट काफी कम है।
सवाल: अप्रैल में किस उम्र के लोग अधिक संक्रमित मिल रहे हैं?
जवाब: 20 दिनों में 346 संक्रमित मिले हैं जिनमें से 200 से अधिक युवा हैं। यह संकेत है कि हर उम्र के लोग एहतियात बरतें।
सवाल: कोरोना संक्रमितों की तबीयत बिगड़ने पर जिले में क्या व्यवस्था है?
जवाब: हमने 238 बेड की व्यवस्था कर रखी है, जिनमें से 88 ऑक्सीजन सुविधा युक्त हैं।
सवाल: जो संक्रमित होम आइसोलेट हैं, उनके उपचार के क्या प्रबंध हैं?
जवाब: जिले में 288 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। हमने 10 टीमें दोबारा एक्टिव कर दी हैं जो हर दूसरे दिन घर पहुंचकर उनकी जांच कर रही हैं।
सवाल: कोरोना काल में भी जिले में फिजिशियन तैनात नहीं है, क्या इसका असर उपचार पर नहीं पड़ेगा?
जवाब: फिजिशियन की डिमांड हम भेज चुके हैं। फिलहाल किसी संक्रमित को वेंटिलेटर पर रखने की नौबत नहीं आई है। पांच संक्रमित ऑक्सीजन सप्लाई युक्त बेड पर जरूर हैं।