फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   contractor cut a thousand tree in one year

दो साल में ठेकेदार ने काटे एक हजार पेड़, वन विभाग ने दबाईं शिकायतें, डीएफओ समेत दो पर केस दर्ज

Mon, 17 Aug 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
contractor cut a thousand tree in one year
मानकावास गांव के खनन क्षेत्र में हरे पेड़ काटने की शिकायत करने वाले फरियादी ने वन विभाग के अधिकारियों पर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई न करने और उसके साथ मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। शिकायकर्ता का कहना है कि वह सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मानकावास निवासी शिकायतकर्ता का कहना है कि ठेकेदार दो साल में एक हजार पेड़ काट चुका है और बीस से अधिक शिकायतें करने के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सिटी थाना पुलिस ने डीएफओ और पूर्व वरिष्ठ नागरिक (सीएम विंडो) के खिलाफ धारा 417 और 419 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मानकावास निवासी रविंद्र ने बताया कि मानकावास खनन क्षेत्र के पहाड़ नंबर एक में पेड़ों की लगतार कटाई की जा रही है। शिकायकर्ता का दावा है कि उसके पास पेड़ों की पहले और कटाई के बाद की फोटो और वीडियो भी हैं। गत 23 फरवरी को भी ठेकेदार ने 20 पेड़ काटे थे और इसके आधार पर उसने गत 27 फरवरी को सीएम विंडो पर शिकायत संख्या 023380 दर्ज करवाई थी। शिकायकर्ता का आरोप है कि सीएम विंडो के जरिये शिकायत जब वन विभाग के पास आई तो उसे कार्यालय बुलाया गया। रविंद्र ने बताया कि उस दौरान डीएफओ ने उसे कहा कि शिकायत में कोई दम नहीं है और शिकायत बंद करने के लिए उसे हस्ताक्षर करने को कहा। रविंद्र ने बताया कि जब उसने हस्ताक्षर करने से मना किया तो डीएफओ ने वरिष्ठ नागरिक से सांठ-गांठ कर शिकायत निपटवाने की बात कही और उसकी शिकयत को नजरअंदाज किया।
विज्ञापन

फरियादी ने बताया कि दस दिन बाद उसने शिकायत का स्टेटस जानने के लिए ई-पोर्टल से रिकॉर्ड निकलवाया तो उसे प्रधान मुख्य वन संरक्षक का पत्र क्रमांक डी-चार-670/151 प्राप्त हुआ, जिसमें उसकी शिकायत को दफ्तर दाखिल किया गया था। शिकायकर्ता ने बताया कि शिकायत को वरिष्ठ नागरिक के हस्ताक्षर के आधार पर दफ्तर दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में सरकार ने रामनिवास को हटाया वरिष्ठ नागरिक के पद से
शिकायकर्ता ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक के पद पर तैनात रामनिवास ने अधिकारियों से मिलीभगत कर उसकी शिकायत को दफ्तर दाखिल किया। शिकायकर्ता के अनुसार सरकार ने रामनिवास को गत चार मार्च को वरिष्ठ नागरिक के पद उसे हटा दिया था। इसके बाद भी उसकी शिकायत को दफ्तर दाखिल करवाया गया।
ब्लास्ट कर अवैध खनन करने के भी आरोप
शिकायकर्ता का कहना है कि पहाड़ एक में नियमों को ताक पर रखकर खनन कार्य किया जा रहा है। वहां चव्वे के पानी निकालने के अलावा ब्लास्ट कर अवैध खनन कार्य किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार चव्वे से दो फीट ऊपर तक ही खनन किया जा सकता है।

एफआईआर दर्ज होने की मुझे जानकारी नहीं- डीएफओ
डीएफओ भूपेंद्र सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन्हें एफआईआर दर्ज होने की जानकारी नहीं है। भूपेंद्र सिंह का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। 18.75 हेक्टेयर जमीन लीज पर दी गई है और वहां काटे गए पेड़ों की जानकारी पत्र भेजकर संबंधित से मांगी गई है। डीएफओ ने बताया कि चार पत्र वो लिख चुके हैं लेकिन अब तक जवाब नहीं आया है। भूपेंद्र सिंह ने दो साल में एक हजार पेड़ काटने के सवाल पर कहा कि उनकी पोस्टिंग करीब ढाई माह पहले ही हुई है।
इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएफओ समेत दो पर धारा 417 और 419 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रेम सिंह, कार्यवाहक सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed