फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Contaminated water filled with sewer overflow in front of the temple, people raised slogans against the department

मदिर के सामने सीवर ओवरफ्लो से भरा दूषित पानी, लोगों ने विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water filled with sewer overflow in front of the temple, people raised slogans against the department
सीवर ओवरफ्लो से वार्ड 14 में मदिर के सामने भरा दूषित पानी । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वार्ड 14 में छह माह से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड की गली में पांच मंदिर हैं और यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं। मंदिर के सामने दूषित पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दो गलियों में 60 घरों के 250 लोग परेशानी झेल रहे हैं। समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने रविवार को जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। निवर्तमान पार्षद उषा चौहान का कहना है कि वे विभाग व उपायुक्त से गुहार लगा चुुके, लेकिन आज तक सीवर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो के कारण वार्ड की गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है। लोगों ने बताया कि सीवर की समस्या छह माह से बनी हुई है। दूषित पानी के कारण दुर्गंधमय माहौल में रहना मुश्किल हो गया है। लोगों में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी घरों के सामने भर जाता है, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वार्डवासी रामप्यारी, प्रियंका, सिवानी, गीता, सुदेश, नीरज, कृष्ण, बिमला, मुन्नी, निर्मला, सुशीला, पिंकी, मधु, सोनिया, सुरेश, दयावंती और रजनी देवी ने बताया कि वार्ड में सीवर व्यवस्था खराब होने के कारण लोगों को मंदिर जाते समय दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से वार्ड के हालात गंभीर बने हुए हैं, लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सीवर का दूषित पानी लोगों के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ है। अगर विभाग द्वारा जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो वे कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन

बातचीत -
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दूषित पानी से गुजरना पड़ रहा है। सीवर की समस्या छह माह से बनी हुई है। दूषित पानी के कारण दुर्गंधमय माहौल में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहन देव, पुजारी।
सीवर लाइनें ओवरफ्लो कर रही हैं और बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। दूषित पानी घरों के सामने भर जाता है, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
- राधेश्याम, वार्डवासी।
वार्ड में सीवर लाइन का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर मंदिर के सामने भर जाता है। लोग समस्या से बेहद परेशान हैं। गली से दोपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।

- सुशीला, श्रद्धालु।
सीवर व्यवस्था खराब होने के कारण लोगों को मंदिर जाने के लिए दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दूषित पानी से गुजरते समय कई महिला व बुजुर्ग गिरकर घायल हो चुके हैं।
- ललिता, श्रद्धालु।
वर्जन -
वार्ड 14 से सीवर ओवरफ्लो की शिकायत मिली है। दो दिन के अवकाश के कारण कर्मचारी नहीं भेज पाए हैं। सोमवार को समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
रमेशचंद्र, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed